फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thieves carried out seven theft incidents including two shops in two days in Firozabad

Firozabad News: दो दिन में सात चोरियां, चोरों ने दो दुकानों के भी चटकाए ताले,  नहीं दर्ज किया गया एक भी मुकदमा

Sat, 14 Jan 2023 07:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 07:38 PM IST
सार

फिरोजाबाद में चोरों ने दो दिन में सात चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। बेखौफ चोरों ने दो दुकानों के भी ताले चटकाए। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत भी की लोकिन पुलिस ने अपनी छवि बचाने के लिए एक भी मुकदमा नहीं दर्ज किया। 

 

विज्ञापन
Thieves carried out seven theft incidents including two shops in two days in Firozabad
demo pic

विस्तार

फिरोजाबाद में गलन भरी सर्दी के बीच जहां सड़कों पर जल्द सन्नाटा पसर जाता है। वहीं समय से पहले बाजार भी बंद हो रहे हैं। ऐसे में जिले में चोरी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। बीते 48 घंटे की बात की जाए तो जिले में चोरी की सात घटनाएं सामने आई हैं। इसमें चोरों ने दो दुकानों के भी ताले तोड़ हैं। हालांकि सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर दुकानदारों में आक्रोश है। 

विज्ञापन


गुरुवार रात चोरों ने ठारपुटा चौराहा के पास रामगढ़ के मोहल्ला अब्बास नगर निवासी इजराइल व हनुमानगढ़ निवासी कमल सिंह की दुकान के ताले तोड़ दिए। लेकिन बदमाश यहां से कुछ ले जा नहीं सके। बुधवार रात चोरों ने ठारपूटा चौराहा के पास मटसेना क्षेत्र के गांव चकरपुर निवासी राकेश झा और मोहल्ला सत्यनगर निवासी आलोक शर्मा की दुकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


बुधवार व गुरुवार रात को भी नारखी थाना क्षेत्र में भी बदमाशों ने चोरी की दो घटनाओं को अलग अलग स्थान पर अंजाम दिया। चोरों ने 48 घंटे के अंदर चोरी की छह घटनाओं को अंजाम दिया। वहीं शुक्रवार रात रहना स्थित शुक्ला मार्केट में परचून की दुकान के ताले तोड़कर पुलिस के रात्रि गश्त पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। अभी तक पुलिस न तो एक भी घटना का खुलासा कर सकी है और न ही चोरों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी मिली है। पीड़ितों द्वारा घटना की तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने एक भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed