{"_id":"647ce6ad183b80a6d40396d4","slug":"thieves-broke-locks-in-two-houses-firozabad-news-c-25-1-179748-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दो मकानों में चोरों ने चटकाए ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दो मकानों में चोरों ने चटकाए ताले
Mon, 05 Jun 2023 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
सिरसागंज। अध्यापक नगर में शनिवार रात चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़कर उनमें रखा सामान चोरी कर लिया।
अध्यापक नगर गली नंबर दो स्थित राकेश शर्मा और अजय शर्मा के मकान बंद थे। मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर घर का सामान ले गए। राकेश ने बताया कि पड़ोस में स्थित बंद घर से भी शनिवार रात चोर ताला तोड़कर पीतल के बर्तन सहित अन्य सामान चुरा ले गए। दूसरे पीड़ित अजय ने बताया कि हमारे मकान में किरायेदार रहते थे जो शनिवार को मकान का ताला लगाकर गांव चले गए थे। शनिवार रात ताला तोड़कर चोर बैटरी आदि सामान चोरी कर ले गए।