फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thief broke through the bangle of Bangle godown, one caught while being awake

चूड़ी गोदाम का जंगला काटकर घुसे चोर, जगार होने पर एक दबोचा

Sat, 30 Jan 2021 06:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Thief broke through the bangle of Bangle godown, one caught while being awake
थाना रसूलपुर क्षेत्र में चोरों द्वारा चोरी की घटना के दौरान तोड़ा गया रोशनदान - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के करतारनगर में शुक्रवार की रात चूड़ी गोदाम में चोरी के उद्देश्य से घुसे चोर जगार होने के कारण भाग निकले। भागने के दौरान गोदाम से कूदने पर घायल हुए चोर को लोगों ने पकड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया। गुस्साए लोगों ने उसके साथ मारपीट भी कर दी। पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पीड़ित ने थाना रसूलपुर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के करतारनगर निवासी विकास पुत्र वीरेंद्र कठेरिया मोहल्ले के कठेरिया बैंगिल स्टोर के नाम से चूड़ी का गोदाम संचालित करते हैं। शुक्रवार की रात पांच चोर गोदाम की छत की ओर से जंगला काटकर अंदर प्रवेश कर गए। पास के गोदाम में चोरों के होने की आहट पड़ोसी कमल किशोर राठौर व अन्य लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना गोदाम संचालक को दे दी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि चार चोर पीछे कब्रिस्तान की ओर कूद जाने के कारण हाथ नहीं आ सके। जबकि दूसरी साइड में कूदे एक चोर को पकड़ लिया। कूदने में वह घायल भी हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चोर को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। घायल ने अपना नाम थाना दक्षिण के मोतीनगर निवासी अजय कुमार बताया है।
विज्ञापन

करतारनगर स्थित चूड़ी के गोदाम संचालक विकास कठेरिया ने चोरी की कोशिश में पकड़े गए चोर की सूचना पुलिस को दी थी। चोर को पकड़कर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। -फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed