फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There will be up to 20 applications for Haj Yatra

Firozabad News: हजयात्रा के लिए 20 तक होंगे आवेदन

Wed, 06 Dec 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 06 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
There will be up to 20 applications for Haj Yatra
फिरोजाबाद। ऑल इंडिया हज कमेटी के मास्टर ट्रेनर एवं प्रदेश कोआर्डिनेटर आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि हजयात्रा 2024 के लिए आवेदन चार दिसंबर से होना प्रारंभ हो गए हैं। अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। इस बार एक ग्रुप में एक परिवार के पांच सदस्य हजयात्रा पर जा सकते हैं। मास्टर ट्रेनर मोहम्मद आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि हजयात्रा 2024 के लिए इस बार एक परिवार के पांच लोग तक एक ग्रुप में हजयात्रा पर जाने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं और 20 दिसंबर तक होंगे। हजयात्रा 2024 के लिए 31 जनवरी 2025 तक वैधता वाला पासपोर्ट पर ही हजयात्रा का आवेदन भरा जा सकेगा। ऑनलाइन फॉर्म एवं चालान फ्री में भरे जाएंगे। इस बार हज सुविधा एप के जरिए भी हजफॉर्म ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। 70 प्लस लॉटरी के बिना ही चुने जाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि तीन दिसंबर 2023 तक आवेदक की आयु 70 वर्ष की हो जानी चाहिए।
विज्ञापन

गत वर्ष की तरह इस बार भी महिलाओं हजयात्रा बग़ैर मेहरम के कर सकेंगी। इस वर्ष भी हर हजयात्री को कोरोना की दोनों वैक्सीन के सर्टिफिकेट देने होंगे। हजयात्रा संबंधी यदि कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो सुबह दस से 12 बजे तक मोबाइल नंबर 9411965411, 7417869219 को मिलाएं, जिससे जानकारी दी जा सके।हज 2024 का फॉर्म भरने के लिए आप अपने डॉक्यूमेंट लेकर हमारे ऑफिस इस्लामिक सेंटर पर भी दोपहर दो से चार बजे के बीच आ सकते हैं। मतलूब खां, मौलाना शौएब, मौलाना अशरफ उल हक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed