फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There will be proper arrangements for drainage in slums.

Firozabad News: मलिन बस्तियों में जल निकासी के होंगे पुख्ता प्रबंध

Sun, 02 Nov 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
There will be proper arrangements for drainage in slums.
नगर निगम।  - फोटो : नगर निगम।
- राज्य स्मार्ट सिटी योजना बनेगी सहारा, निगम ने शासन को भेजी 100 करोड़ की कार्ययोजना
विज्ञापन

- प्रमुख चौराहों का होगा सौदर्यीकरण, कूड़ा प्रबंधन पर निगम का फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत निगम क्षेत्र में करीब 100 करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे। निगम प्रशासन ने पांच बिंदुओं पर आधारित वृहद कार्ययोजना स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी है। कार्ययोजना में नाले-नाली का सुदृढ़ीकरण मलिन बस्ती में सुधार से जुड़े कार्यों में शामिल किया है।
राज्य स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शासन निगम से कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा था। वहीं बीते 13 अक्तूबर को जारी निर्देशों के बाद नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को करीब 100 करोड़ की लागत वाली पांच बिंदुओं पर आधारित कार्य योजना शासन को भेजी है। शासन को भेजी कार्ययोजना में दस स्थानों पर दलित व मिश्रित आबादी के समुचित विकास,सूखा कूडा निस्तारण के प्रबंधाें के अलावा के शहर के प्रमुख चौराहों के सौदर्यीकरण से जुड़ी कार्ययोजनाएं शामिल की गईं हैं।
विज्ञापन

------
100 करोड़ की कार्य योजना
शहर में नाले-नालियों का सुदृढ़ीकरण -- 25 करोड
सूखा कूड़ा प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम -- 05 करोड
शहर में 20 सड़कों के सहारे नाली,फुटपाथ निर्माण -- 20 करोड
प्रमुख चौराहों के सौदर्यीकरण का कार्य -- 15 करोड
चिहिंत 10 मलिन बस्तियों में आधारभूत विकास -- 30 करोड


- राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत शासन को करीब 100 करोड़ की कार्य योजना भेजी गई है। कार्ययोजना में मलिन बस्ती में आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त जल निकासी के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष शुक्ला, एक्सईएन निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed