फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There will be lockout on bricks and kilns operated in the municipal area

नगर निगम क्षेत्र में संचालित ईट-भट्ठों पर होगी तालाबंदी

Sat, 22 May 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
There will be lockout on bricks and kilns operated in the municipal area
फिरोजाबाद। नगर निगम की सीमा में संचालित ईट भट्ठों को जल्द ही बंद करा दिया जाएगा। टीटीजेड अर्थोरिटी के निर्देश पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा गत सप्ताह इस आशय का एक पत्र नगर निगम को जारी किया गया है। पत्र में संबंधित ईट भट्ठों को तत्काल बंद कराने के साथ ही रिपोर्ट विभाग को प्रेषित करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से जारी अपने निर्देशों में राष्ट्रीय ग्रीन टिब्यूनल ने दो जनवरी 2021 को टीटीजेड एरिया में संचालित ईट भट्ठों को बंद कराने एवं टीटीजेड एरिया की परिधि के बाहर बीस किलोमीटर दायरे में संचालित भट्ठों को भी संचालन संबंधी गाइड लाइन जारी की थी। एनजीटी के निर्देशों के बाद टीटीजेड एरिया में संचालित ईट भट्ठों को बंद कराने के लिए क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा गत सप्ताह नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों को एक पत्र जारी किया था। पत्र में निगम क्षेत्र में संचालित हो रहे ईट-भट्ठों को तत्काल बंद कराने के साथ ही इसकी रिपोर्ट विभाग को प्रेषित करने की बात भी कही गई थी।
विज्ञापन

इन ईट भट्ठों को बंद कराने की बात
कन्हैंया ब्रिक फील्ड, मैसर्स स्वास्तिक ब्रिक फील्ड, मैसर्स प्रेमपुरा-रैपुरा ईट उद्योग के अलावा मैसर्स महेश ब्रिक फील्ड के नाम इंगित करते पीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी पत्र में उक्त सभी को विभागीय सहमति भी जारी नहीं करने की बात कही गई है। यानि भट्ठा संचालन को जरूरी जल व वायु संबंधी एनओसी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीटीजेड एरिया के दायरे में संचालित भट्ठों को गाइड का पालन जरूरी-
हाल ही जारी एनजीटी के निर्देशों के बाद पीसीबी (प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) ने टीटीजेड एरिया की परिधि से बाहर 20 किलोमीटर के दायरे में संचालित ईट-भट्टों को भी भट्ठा परिसर में 20, हजार लीटर पानी क्षमता वाला टैंक, भट्ठा श्रमिकों के आवासों में रसाई गैस सिलिंडर, बिजली कनेक्शन के अलावा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए जरूरी प्रबंध को कहा है।

नगर निगम क्षेत्र में संचालित ईट-भट्ठों को विभाग की ओर से कोई एनओसी जारी नहीं की गई है। एनजीटी के निर्देशों के बाद निगम क्षेत्र में संचालित ईट भट्ठों को बंद कराने के लिए नगर निगम को पत्र जारी किया है।
डॉ मनोज कुमार चौरसिया, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed