फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There will be complete rejuvenation of Chandrawad located on the banks of Yamuna.

Firozabad News: यमुना किनारे स्थित चंद्रवाड़ का होगा समूचा कायाकल्प

Sat, 16 Sep 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 16 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
There will be complete rejuvenation of Chandrawad located on the banks of Yamuna.
फिरोजाबाद। यमुना किनारे चंद्रवाड़ में दो करोड़ 80 लाख 67 हजार धनराशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्री जयवीर सिंह यहां के विकास कार्यों को शिलान्यास 17 सितंबर को करेंगे। इन विकास कार्यों के होने के बाद चंद्रवाड़ एक रमणीक स्थल बन जाएगा। यहां काफी संख्या में पर्यटक आएंगे। फिरोजाबाद शहर से करीब 13 किलोमीटर दूर यमुना के किनारे प्राचीन चंद्रवाड़ के विकास कराया जाएगा। प्रदेश के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने यहां के विकास का पूरा खाका खींच दिया है। पिछले दिनों पुरातत्व विभाग की टीम ने यहां दस्तक दी थी। टीम दो दिन तक रुकने के साथ यहां से काफी नमूने लेकर उनको जांच के लिए भेजा है। जैन का तीर्थक्षेत्र भी कहा जाता है। हालांकि काफी विकास को पैसा मिल चुका है।लेकिन 17 सितंबर को प्रदेश के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा करोड़ों रुपया के विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। बताते हैं कि यहां पर मोहम्मद गोरी एवं जयचंद्र के मध्य युद्ध हुआ था। जैन विद्वानों की मान्यता है कि यहां पर यह भगवान श्रीकृष्ण के पिता वासुदेव द्वारा शासित रहा है। कहा जाता है कि चंद्रवार नगर की स्थापना राजा चंद्रसेन ने की थी। यमुना नदी गांव से होकर बहती है।जहां चंद्रसेन के वंशज चंद्रपाल के द्वारा बनवाए गए किले के अवशेष इनकी विशालता वैभव की कहानी खुद बयां करते हैं।
विज्ञापन




यह होगा चंद्रवाड़ में विकास
-पर्यटक व्याख्या ब्लाक का विकास।
-प्रवेश द्वार का विकास।
-प्रवेश स्तंभ का विकास।
-इंटरलाकिंग पथवे का निर्माण।
-चंद्रवाड़ में मौजूदा इमारतों का नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण।
-गार्ड कक्ष का प्रावधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed