फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There was an increase in the investigation related to tender management in the corporation

निगम में टेंडर मैनेज संबंधी जांच में आई तेजी

Wed, 30 Jun 2021 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
There was an increase in the investigation related to tender management in the corporation
फिरोजाबाद। नगर निगम में 15वें वित्त आयोग की धनराशि से होने वाले कार्यों के टेंडर मैनेज संबंधी शिकायत की जांच में तेजी आ गई है। एडीएम व वरिष्ठ कोषाधिकारी वाली जांच समिति ने बुधवार को 15वें वित्त से जुड़े सभी टेंडरों की फाइलें तलब कर परीक्षण किया। इस प्रकरण में जांच समिति जल्द ही डीएम को अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

निगम पार्षद विनीता अग्रवाल एवं अन्य चार पार्षदों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया था। पार्षदों का आरोप था कि निगम अफसरों की मिलीभगत से 15वें वित्त आयोग से होने वाले विकास कार्यों के टेंडरों को मैनेज किया जा रहा है जिससे शासन को राजस्व की हानि हो सकती है। डीएम ने इस प्रकरण में अपर जिलाधिकारी, एपी श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव के अलावा एक्सईन पीडब्ल्यूडी की समिति को जांच का जिम्मा दिया था। समिति की बैठक बुधवार को जिला कोषाधिकारी कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान 15वें वित्त से जुड़ीं सभी 155 फाइलों को तलब कर उनका परीक्षण किया गया। समिति में शामिल एक जिम्मेदार अधिकारी के मुताबिक समिति जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट डीएम चंद्र विजय सिंह को सौंप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed