{"_id":"67267abc642f794287081704","slug":"there-was-a-fire-in-the-house-due-to-firecrackers-in-the-love-of-thar-khubi-and-nagla-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-136393-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ठार खूबी व नगला प्रेम में पटाखे से करब में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ठार खूबी व नगला प्रेम में पटाखे से करब में लगी आग
Sun, 03 Nov 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। सर्किल के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पटाखे से लगी आग में हजारों रुपए की करब जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड व लोगों ने सबमर्सिबल से आग पर काबू पाया।
थाना नगला सिंघी के गांव ठार खूबी (कसौंदी) निवासी ओमकार की गांव के बाहर खेत में 12 बीघा करब रखी हुई थी। शुक्रवार रात्रि 10 बजे करीब उनकी करब में अज्ञात कारणों से आग लग गई। करब से उठती आग की लपटें देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, किंतु जब तक आग बुझी खेत में रखी 400 गठरी करब जलकर राख हो गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पटाखा फोड़ने के दौरान उनकी करब में आग लगी है। इधर, थाना पचोखरा के गांव नगला प्रेम में पप्पन पाठक के करब में शनिवार दोपहर 12 बजे करीब अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने करब में लगी आग पर पानी डालते हुए बुझने का प्रयास किया, किंतु सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।