फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There was a dispute in the village of Ikhu regarding the dispute of children

बच्चों के विवाद को लेकर गांव ईखू में हुआ था विवाद

Fri, 28 May 2021 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
There was a dispute in the village of Ikhu regarding the dispute of children
फरिहा (फिरोजाबाद)। गांव ईखू में बच्चों के विवाद ने उग्र रुप ले लिया। बृहस्पतिवार को पथराव फायरिंग के दो युवती व चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हुए। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

फरिहा थाना क्षेत्र के गांव ईखू में बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे शाकिर हुसैन और पप्पू खां पक्ष के बीच बच्चों को लेकर चले आ रहे विवाद ने उग्र रुप ले लिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला करने लगे। एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग और मारपीट के दौरान कल्लू बेगम पत्नी इरफान, नाजरा पत्नी उसमान, आस बानो और फुल बानो पुत्री गुलशन, खुशनुमा पत्नी पप्पू और मुन्नी पत्नी अब्दुल घायल हो गईं। फायरिंग की सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ जसराना कमलेश कुमार के साथ एका, फरिहा, खैरगढ़ व जसराना थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। घायलों को उपचार को अस्पताल भेजा गया। वहीं देर रात पुलिस ने पांच महिलाओं को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

गांव में तैनात किया फोर्स
घटना के बाद गांव में सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार को पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस बल की तैनाती के बीच गांव में जहां सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। वहीं आरोपियों के घर ताले पड़े रहे। ग्रामीण भी घटना के बारे में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानी को लेकर भी है तनाव
सूत्रों की माने तो दोनों पक्षों के बीच जहां बच्चों को लेकर पुरानी रंजिश तो चली आ रही थी। वहीं प्रधानी के चुनाव को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच रंजिश थी। दोनों पक्षों ने अलग अलग प्रधान प्रत्याशियों का समर्थन किया था।

मारपीट और पथराव फायरिंग के बीच कुछ लोग घायल हुए है। पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है।
डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed