फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There was a dispute and commotion between two female doctors in the joint hospital.

Firozabad News: संयुक्त चिकित्सालय में दो महिला चिकित्सकों के बीच हुआ विवाद, हंगामा

Sun, 29 Sep 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Sep 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute and commotion between two female doctors in the joint hospital.
शिकोहाबाद। जिला संयुक्त चिकित्सालय में दो महिला चिकित्सकों के बीच हुए विवाद से चिकित्सालय में हंगामा हो गया। सीएमएस भी महिला चिकित्सकों के बीच हुए विवाद को थामने की नाकाम कोशिश करते रहे, लेकिन मामला तूल पकड़ गया। एक महिला चिकित्सक ने सीएमएस पर भी गलत आरोप लगा दिए। यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।
विज्ञापन

शासन से हर चिकित्सक की दोपहर दो बजे तक मरीजों को देखने की मॉनीटरिंग होती है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों के चिकित्सकों के कक्षों में भी लगवाया गया है। संयुक्त चिकित्सालय में तैनात दो महिला चिकित्सकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद पनप उठा। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया। मामला कुछ इस कदर बढ़ गया कि हंगामा खड़ा हो गया। जब यह मामला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आरसी केशव के पास पहुंचा, तो वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों चिकित्सकों को समझा-बुझाकर शांत किया, लेकिन उसके बाद भी मामला बढ़ता ही चला गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ महिला चिकित्सक ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पास आए दिन शिविर लगाने होते हैं। वह आज भी उसायनी शिविर लगाने जा रही हैं। बावजूद इसके वह चिकित्सालय में मरीजों के उपचार के लिए नियमित आती हैं। वह हर समय कैमरे की निगाह में नहीं रह सकती हैं। उनका आरोप था कि महिला चिकित्सक जोकि कुछ माह पूर्व ही तैनात हुई है, वह कैमरे की निगरानी में बैठकर नौकरी नहीं करना चाहती हैं। वरिष्ठ चिकित्सक ने सीएमएस पर भी गलत आरोप लगाए। महिला चिकित्सक का कहना है कि वरिष्ठ महिला चिकित्सक सभी के साथ गलत व्यवहार करती हैं। वहीं स्टाफ नर्स ने भी चिकित्सक के गलत व्यवहार की पुष्टि की। वरिष्ठ महिला चिकित्सक कभी-भी किसी से भी झगड़ा कर लेती हैं। उन्हें रोकने पर वह गाली-गलौज के साथ ही चरित्र तक पर उंगली उठाने से पीछे नहीं हटती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






कुछ माह पूर्व एक चिकित्सक से हुई थी अभद्रता

शिकोहाबाद। कुछ माह पूर्व भी ऐसा ही एक मामला चिकित्सालय में सामने आया था। जिसमें वरिष्ठ महिला चिकित्सक ने एक चिकित्सक के साथ गाली-गलौज और मारपीट तक कर दी थी। उस दौरान भी चिकित्सालय में हंगामा खड़ा हो गया था।






हमारे यहां डॉ. अनीता जो कि वरिष्ठ महिला चिकित्सक हैं। वहीं डॉ. निकिता गुप्ता की कुछ माह पूर्व ही तैनाती हुई है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसको हमने सुलझाने का प्रयास किया था, लेकिन हम पर ही डॉ. अनीता ने गलत आरोप लगाने शुरू कर दिए, जो सरासर गलत हैं। हमने घटना की पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है।



डॉ. आरसी केशव, सीएसएस, संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed