फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   theft in firozabad

सर्द रात में चोरों की बढ़ी सक्रियता, सात स्थानों पर घटनाएं, लोगों की नींद हराम

Mon, 18 Jan 2021 05:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
theft in firozabad
चौबे जी का बाग स्थित चूड़ी के गोदाम में चोरी की घटना के दौरान चोरों द्वारा तोड़ा गया रोशनदान - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सर्द रातों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। रविवार की रात को शातिर चोरों ने सात स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अकेले नारखी के गांव कछपुरा में पांच स्थानों पर घटनाएं हुईं। शहर में हनुमान गंज में चूड़ी के गोदाम में जंगला काट कर चोर चोरी कर ले गए। लेबर कॉलोनी में मंदिर से दानपात्र चुरा ले गए। चूड़ी के अन्य गोदाम और नई बस्ती में कॉस्मेटिक की दुकान में चोरी करने की कोशिश की।
विज्ञापन

थाना उत्तर के मोहल्ला हनुमान गंज निवासी जितेंद्र कुमार अग्रवाल मोहल्ले में जेके बैंगिल स्टोर के नाम से चूड़ी का गोदाम संचालित करते हैं। रविवार की शाम को गोदाम बंद करके घर चले गए थे। सोमवार को गोदाम खोलने आए तो मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारतीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। चोर गोदाम के गुल्लक में रखी करीब आठ हजार की नकदी, सीसीटीवी कैमरा का डीबीआर के साथ इन्वर्टर एवं दो बैटरी को चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जंगले में लगी सरिया तोड़ी
थाना उत्तर के चौबेजी का बाग निवासी राजकुमार मोहल्ले में राज बैंगिल स्टोर के नाम से चूड़ी का गोदाम संचालित करते हैं। चोरों ने राजकुमार के चूड़ी गोदाम का जंगला काटकर चोरी की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछपुरा में पांच स्थानों पर तोड़कर नकदी,जेबरात कर ले गए चोर
नारखी। थाना नारखी के गांव कछपुरा में पांच स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।
कछपुरा निवासी चरण देवी अपने मायके नगला किंन्नर चली गई थी। रविवार रात को चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखी ढाई ग्राम बजनी चांदी की पायल, एक चांदी की कंधौनी, चांदी की एक अंगूठी के साथ ही करीब दस हजार की नकदी चोरी कर ले गए। इसके साथ ही गांव के निवासी योगेश कुशवाह के परचून का खोखे का ताला तोड़कर चोर करीब तीन हजार रुपया की नकदी के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। गांव के निवासी सनी चौहान के घर में चोरों ने कपड़ों के साथ ही घरेलू सामान को पार कर दिया। प्रेम किशोर और राजेश के घर के ताले तोड़कर चोर घरेलू सामान को चोरी कर ले गए।
कॉस्मेटिक की दुकान मेें चोरी का प्रयास
थाना दक्षिण के नई बस्ती निवासी बबलू जैन मोहल्ले में ही कॉस्मेटिक की दुकान संचालित करते हैं। चोरों ने रविवार की रात इनकी दुकान के आगे का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की। हालांकि अंदर से ताला लगा होने के कारण चोरों सफल नहीं हो पाए।
लेबर कालोनी मंदिर से दानपात्र चोरी
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के लेबर कालोनी स्थित पीपल वाले महादेव मंदिर में रखा दानपात्र रविवार की रात चोर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह मंदिर के महंत रमेशानंद गिरि पहुंचे तो उन्हें दानपात्र नहीं मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक लाइनपार जेएस अस्थाना ने कहा कि महंत रमेशानंद गिरि की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हनुमानगंज, चौबेजी का बाग, मोहल्ला दुली, मोहल्ला चौबान और हनुमान रोड़ पर चोरी की लगातार वारदातें हो रही हैं। चोरी की अधिकांश घटनाओं में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की जाती है। इन क्षेत्रों में पुलिस की पिकेट के साथ गश्त भी बढ़ाई जानी चाहिए।

प्रमोद राजौरिया, क्षेत्रीय पार्षद
मोबाइल छीन ले जाना, बाइक चोरी हो जाना और जंगला आदि काट कर चोरी की घटनाएं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हैं। लोग दहशत में हैं। पिछले दिनों हनुमान रोड पर होम्योपैथी चिकित्सक की क्लीनिक के पास से स्कूटी चोरी हो गई। चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया था। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए।
हरिओम वर्मा, क्षेत्रीय पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed