फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   theft five shop in a one night

एक रात में पांच दुकानों के ताले चटकाए, दुकानदारों में आक्रोश

Wed, 20 Jan 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
theft five shop in a one night
यादव मार्केट स्थित एक तेल और घी की दुकान में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंगलवार रात चोरों ने कोटला चुंगी चौराहा स्थित बजरंग मार्केट में एक साथ पांच दुकानों के ताले चटका कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। चोरी की सूचना पर सीओ सिटी सहित थाने के फोर्स के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया है। डॉग स्क्वॉड एवं फिंगर प्रिंट लेने वाली टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 17 जनवरी की रात को भी एक साथ सात स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुईं थी। चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं से दुकानदारों में आक्रोश है।
विज्ञापन

थाना उत्तर के पीडी जैन मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष राजपाल यादव ने बुधवार सुबह अपनी दुकान से रसोई गैस सिलिंडर निकालने मार्केट के बाहर लगे शटर को खोला था। शटर खोलते ही देखा अंदर कई दुकानों के ताले टूटे थे। उन्होंने शटर को गिराकर पुलिस को सूचना देने के साथ ही दुकानदारों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर निवासी मनीष मित्तल एडवोकेट पहुंच गए। चोर मनीष मित्तल के कार्यालय से 11 हजार की नकदी, एक लैपटॉप चोरी कर ले गए। दूसरी दुकान में कोई सामान नहीं था। थाना दक्षिण के कोटला मोहल्ला निवासी विजेंद्र पाल सिंह की दुकान से चोर पैसा रखने वाला गल्ला ले गए। उसमें करीब 25 हजार की नकदी बताई है।
विज्ञापन

जबकि पास में संचालित पीहू ब्यूटी पार्लर सेंटर एवं एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र की दुकान के भी ताले चटकाए। लेकिन इन दोनों दुकानों से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। सूचना पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, एसएचओ अनूप कुमार भारतीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ फिंगर प्रिंट की टीम को बुलाया। घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिया कि चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट के पीछे से चोरों की आने की आशंका
फिरोजाबाद। बजरंग मार्केट में प्रवेश द्वार पर लगा शटर बंद था। इसलिए चोरों के डीएवी कालेज की ओर से आने की संभावना है। क्योंकि मार्केट का शटर के ताले सुबह खोले गए थे। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
व्यापारी नेताओं ने चोरी पर जताया आक्रोश, शीघ्र खुलासे की मांग की
फिरोजाबाद। चोरी की घटना की जानकारी होते ही फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेेश शर्मा, हरीशंकर अग्रवाल, रामबाबू झा, रमाशंकर रावत दादा, युवा के महानगर अध्यक्ष शिवम राजपूत, दुष्यंत यादव, विलाल कुरैशी, शांति स्वरूप, पीडी जैन मार्केट के अध्यक्ष राजपाल यादव, अजय यादव, संजय जैन सहित अन्य दुकानदार पहुंच गए। उन्होंने चोरी की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए सीओ सिटी से शीघ्र खुलासे की मांग की।
थर्माकोल पैकिंग फैक्टरी में चोरी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के रानीवाला कंपाउंड निवासी सुधीर कुमार गोलस रेहना रोड स्थित पर थर्माकोल पैकिंग की फैक्टरी संचालित करते हैं। चोर मंगलवार की रात्रि ताला तोड़कर अंदर रखे जेनरेटर के डायनुमा के साथ ही थर्माकोल को काटने वाले दो ट्रांसफार्मर को चोरी कर ले गए। घटना के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी है।
पहले सात स्थानों पर हो चुकी चोरी
फिरोजाबाद। सर्दी एवं घने कोहरे के बीच चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दो दिन पूर्व ही नारखी के गांव कछपुरा में पांच घरों में ताले चटकाए थे। थाना उत्तर के हनुमानगंज एवं चौबेजी का बाग में दो गोदाम में चोरी का प्रयास किया था। लेबर कालोनी में मंदिर से दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी।
पुलिस रात्रि का गश्त बढ़ाना चाहिए। ताकि चोरी की घटनाएं रुक सकें। एक बाजार में पांच दुकानों के ताले तोड़ना निश्चित चिंतनीय है। पुलिस को चाहिए ताकि चोरी की घटनाएं रुक सकें। -मनीष मित्तल एडवोकेट दुकानदार

चोरी की घटनाएं रोकने को पुलिस को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इस तरह की घटनाएं दुकानदारों की चिंता बढ़ा रही हैं। रात्रि को गश्त को बढ़ाए जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। -विजेंद्रपाल सिंह यादव दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed