फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   theft

कैलाशनगर में थोक कपड़ा व्यापारी के घर चोरों ने कर लिया हाथ साफ

Tue, 21 Apr 2020 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
theft
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कैलाशनगर में कपड़े के थोक व्यापारी के घर पर धावा बोलकर सोमवार रात चोर 45 हजार रुपये की नकदी और आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है। थाना उत्तर के कैलाश नगर गली नंबर दो निवासी श्यामवीर पुत्र बत्ती सिंह का कपड़े का थोक व्यापार है। सोमवार रात वह पत्नी राजमोहिनी एवं बच्चों के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। देर रात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे से होकर घर में प्रवेश कर लिया और मकान में रखी अलमारी एवं बक्से का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जागने पर श्यामवीर सिंह नीचे आया तो बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मकान में चोरी की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर 45 हजार रुपये की नकदी, सोने की जंजीर, आठ अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, सुई धागा चांदी की करधनी, पायल एवं चांदी के 17 सिक्के चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। एसओ थाना उत्तर नीरज मिश्रा ने कहा कि चोरी की सूचना मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed