फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The youth who was running away after stealing was caught and handed over to the police

Firozabad News: चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Tue, 21 Feb 2023 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 21 Feb 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
The youth who was running away after stealing was caught and handed over to the police
चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के गांव कटैना हर्षा में एक मकान से चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। युवक के पास से चोरी किए हुए रुपये भी बरामद हुए हैं।
थाना जसराना क्षेत्र के कटैना हर्षा निवासी राहुल यादव के घर में घुसकर अज्ञात चोर ने पैंट की जेब में रखे 10200 रुपये चुरा लिए। चोरी करने के बाद युवक भागने लगा तो लोगों ने पहचान लिया। जिसके बाद उसको दोपहर में खेतों से पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित राहुल यादव की तहरीर पर सिविल लाइन जनपद इटावा हाल निवासी बैंक ऑफ इंडिया के पीछे नई बस्ती निवासी मनोज दिवाकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। युवक के पास से चुराए हुए रुपए भी बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक ने एक घर से रुपये चुराए थे। जिसको पकड़कर ग्रामीण लेकर आए हैं। पकड़े गए युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। युवक पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed