{"_id":"86caa291f818672f70277ed8c28ff9e4","slug":"the-young-man-s-murder-sabotage-and-arson-s-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, प्रधान के घर तोड़फोड़ और आगजनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या, प्रधान के घर तोड़फोड़ और आगजनी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज से घर लौट रहे युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप प्रधान पर लगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रधान के घर धावा बोल दिया। गाड़ी तोड़ दी और घरेलू सामान में आग लगा दी। वाहनों में भी आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों के साथ कई थानों का फोर्स पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में किया।
मंगलवार की शाम थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव रजौरा निवासी गिरीश कुमार सिरसागंज से साइकिल से गांव लौट रहे थे। वह गांव जहांगीरपुर के मोड़ पर पहुंचे तभी बाइक सवार हमलावरों ने गिरीश कुमार पर गोली चला दी। तीन गोली लगते ही गिरीश की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीण और परिवारीजन पहुंच गए। उन्होंने ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ पप्पू ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके घर पर धावा बोल दिया। पड़ोसियों के घर भी तोड़फोड़ कर दी। वहां वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के साथ घर में रखे सामान को आग के हवाले कर दिया। इससे गांव में चीखपुकार मच गई। सूचना पर नसीरपुर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की उनसे नोकझोंक हो गई। सूचना पर सीओ शिकोहाबाद, थानाध्यक्ष सिरसागंज, शिकोहाबाद के साथ अन्य थानों का फोर्स पीएसी के साथ गांव रजौरा पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को नियंत्रण कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
गांव में पुलिस बल तैनात
घटना के पीछे हत्या की रंजिश चली आ रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
पीयूष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
ट्रक व डीसीएम की टक्कर में दस घायल
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। टूंडला टोल प्लाजा के समीप ट्रक और डीसीएम की टक्कर में दस लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया है।