{"_id":"6839f20023354310be01f79a","slug":"the-young-man-had-a-heart-attack-the-head-representative-saved-his-life-by-giving-cpr-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-149379-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: युवक को पड़ा दिल का दौरा, प्रधान प्रतिनिधि ने सीपीआर देकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: युवक को पड़ा दिल का दौरा, प्रधान प्रतिनिधि ने सीपीआर देकर बचाई जान
Fri, 30 May 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 30 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में दिल का दौरा पड़ने से जमीन पर पड़ा युवकसंवाद
टूंडला। ससुराल से घर वापस लौट रहे स्कूटी सवार युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। वहां से गुजर रहे प्रधान प्रतिनिधि ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई तथा अस्पताल में भर्ती कराया।
आगरा के थाना हरीपर्वत अंतर्गत नगला छिद्दा निवासी कौशल किशोर की ससुराल थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला गंगाराम में है। शुक्रवार को वह स्कूटी से ससुराल आया था। दोपहर दो बजे करीब वह चार वर्षीय बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह टूंडला सुभाष चौराहा पर पहुंचा, तभी अचानक से उनके सीने में तेज दर्द होने लगा।
स्कूटी खड़ी करते ही वह जमीन पर गिर गया। इस बीच वहां से गुजर रहे ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद के प्रधान प्रतिनिधि वीरेश यादव ने तत्काल उन्हें सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया तथा 108 पर एंबुलेंस को फोन पर बुलाया। एंबुलेंस मौके पर पहुंची उससे पूर्व ही प्रधान प्रतिनिधि उन्हें सीएचसी ले गए। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद वह उसे एफएच मेडिकल कालेज ले गए। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। प्रधान प्रतिनिधि के इस कार्य पर लोगों ने प्रसंशा की है।