फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The workers perform the ringing plate

कार्यकत्रियों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

Thu, 08 Sep 2016 12:37 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 08 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The workers perform the ringing plate
कार्यकत्रियों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
मानदेय को 18 हजार करने एवं बकाया भुगतान करने की मांग की
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस, सीटू सहित कई दलों का समर्थन, आज बुद्धि, शुद्धि यज्ञ
 महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को विकास भवन के बाहर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। थाली एवं चम्मच को बजाकर ही प्रदेश सरकार को जगाने का काम किया। गुरुवार को जिले भर की कार्यकत्रियां प्रदेश एवं केंद्र की सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ करेंगी।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा राज के नेतृत्व में जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं विकास भवन के सामने एकत्रित हुई। अधिकांश ने हाथों में थाली एवं चम्मच थाम रखी थी। वह फूल नहीं चिंगारी हैं हम भारत की नारी हैं ... के साथ अनेक नारे लगी रहीं थी। कार्यकत्रियों ने थाली एवं चम्मच को बजाकर अफसरों के ही साथ सरकार को जगाने का काम किया। भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनरायन यादव ने कहा सपा सरकार गरीब बहनों, बेटियों एवं माताओं का शोषण कर रही है। इनके इस आंदोलन में भाजपा पूरी तरह से साथ है। कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, नुरुल हुदा लाला राइन ने आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का समर्थन किया। सीटू के नेता भूरी सिंह यादव व नवल सिंह एडवोकेट ने कहा कि महिलाओं का उनका हक मिलना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा राज ने कहा कि आठ सितंबर को धरना स्थल पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ करेंगी। कार्यकत्रियों के साथ आशाओं की ओर से भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना स्थल पर आशमा कुलश्रेष्ठ, सीमा देवी, मोहिनी देवी, सरला देवी, बेबी उपाध्याय, सुधा शर्मा, सुमन यादव, चंद्रकांता, राधा सिंह, हेमा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


बच्चों को गोद में लेकर पहुंचीं कार्यकत्री
आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजू देवी अपने छह माह की बेटी को गोद में थामे धरना स्थल पर पहुंची। बेटी प्यास एवं भूख से व्याकुल नहीं हो इस लिहाज से दूध एवं पानी का इंतजाम करके पहुंचीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed