फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The woman and her boyfriend who lives in extramarital affairs

विवाहेतर संबंधों में महिला और उसके प्रेमी ने दी जान 

Thu, 16 Jun 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 16 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
The woman and her boyfriend who lives in extramarital affairs
मृतक का फाइल फोटो
 विवाहेतर संबंधों में एक महिला और उसके प्रेमी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बदनामी के कारण परिवारीजनों ने बुधवार रात को दोनों को गांव से निकाल दिया था। इसके बाद दोनों ने आत्महत्या की। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह दोनों के शव ट्रैक पर पड़े मिले। बाद में इनकी शिनाख्त नगला बुद्धसेन ब्रह्मचारी शंखवार (45) पुत्र ज्वाला प्रसाद शंखवार व अनीता (42)पत्नी रूकमपाल शंखवार के रूप में हुई। परिवारजन शवों को चादर में लपेटकर गांव ले आए। शवों के गांव में आते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने दोनों के शवों का पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। ब्रह्मचारी रेलवे ठेकेदार के यहां ट्रैक्टर चालक था। पिछले दो वर्षो से उसके  पड़ोस में रहने वाली महिला अनीता से विवाहेतर संबंध चले आ रहे थे। एक वर्ष पूर्व अनीता के पति रूकमपाल की बीमारी से मौत हो जाने के बाद दोनों खुलकर मिलने लगे थे। मंगलवार की रात एक बजे दोनों अपने-अपने घर से भाग गए। बुधवार की रात नौ बजे वापस गांव आए और अपने-अपने घर चले गए। रूकमपाल का भतीजा रिंकू दिल्ली में काम करता है और तीन दिन पूर्व गांव में आया हुआ था। बताया जा रहा है कि उसने ब्रह्मचारी व अपनी चाची अनीता से कहा कि तुम लोगों ने गांव में बहुत बदनामी करा दी है। तुम लोगों को अब गांव में नहीं रहने देंगे। उसने दोनों को गांव छोड़कर चले जाने को कहा। बुधवार की रात 11 बजे दोनों गांव से चले गए। इसके बाद रात करीब दो बजे दोनों ने नगला हैंडल पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ब्रह्मचारी के 6 लड़के हैं। सबसे बड़ा पुत्र आशीष (18)दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता है। जबकि सबसे छोटा चमन (4)है। वहीं अनीता की तीन पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो परिचय-ब्रह्मचारी का जीवित अवस्था का फोटो। फोटो संख्या पी-101
गांव में ब्रह्मचारी की पत्नी, मां व बच्चे विलाप करते हुए। फोटो संख्या पी-102

हत्या का आरोप लगाया
शिकोहाबाद (ब्यूरो) । मृतक  ब्रह्मचारी की पत्नी पुष्पा देवी ने रोते हुए आरोप लगाया कि अनीता के घरवालों रिंकू,श्यामू, विष्णु व छोटेलाल ने उसकी हत्या की है। उसने बताया कि छह महीने से वह अनीता के घरवालों से कह रही थी कि इसे समझाओ। वे कहते थे कि हम अनीता को नहीं रोक पाएंगे। बुधवार की रात उसका पति घर बैठा था। तभी ये लोग आ गये और कहा कि ये गांव में बेइज्जती कराता है और उसे डंडे मार मारकर गांव से निकाल दिया। पुष्पादेवी गांववालों को कोस रही थी कोई भी गांववाला उस समय नहीं बोला। यही बात मृतक की मां ब्रह्मा देवी भी  कह रहीं थीं।

फोटो परिचय- मृतक की पत्नी पुष्पा देवी व मां ब्रह्मादेवी आरोप लगाते हुए। फोटो संख्या पी-103, 104

दोनों गांव में बदनामी करा रहे थे इसलिए भगाया
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। रिंकू ने बताया कि उसने ब्रह्मचारी जो गांव के रिश्ते से भाई लगता है को समझाया था कि गांव में हमारी बदनामी हो रही है। उसने कहा कि वह बुधवार को थाना शिकोहाबाद भी गया था। पुलिस को सारी बात बताई थी और पूछा था कि हम क्या करें? थाना में कहा गया कि उन दोनों से कोई मतलब मत रखों। दोनों के वापस आने पर हमने रात रात 11 बजे दोनों को गांव से भगा दिया था। उन्होंने रात में आत्महत्या कर ली।
फोटो परिचय- मृतक अनीता का भतीजा रिंकू। फोटो संख्या पी-105
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed