फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The willingness to pay taxes on the growth condition of Entrepreneurs

विकास कराने की शर्त पर टैक्स देने को राजी हुए उद्यमी

Fri, 26 Feb 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 26 Feb 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
The willingness to pay taxes on the growth condition of Entrepreneurs
इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित कांच इकाइयों पर हाउस टैक्स देने के लिए उद्यमी नगर निगम द्वारा  इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्य कराने की शर्त पर राजी हो गए हैं। नगर आयुक्त ने उद्यमियों को आश्वासन दिया है कि कांच इकाइयों पर स्वकर के अनुसार कम से कम टैक्स लिया जाएगा।
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कांच इकाइयों पर टैक्स लगाने का मामला लंबे समय से अटका था। जिला उद्योग केंद्र द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया को अभी तक नगर निगम को हैंडओवर नहीं किया गया। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इससे उद्यमियों में बेचैनी थी।
विज्ञापन


डीएम निधि केसरवानी के निर्देश पर जिला उद्योग केंद्र और नगर निगम के अफसर मामले को निस्तारण के प्रयास में थे। नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने शुक्रवार को उद्यमियों की बैठक बुलाई। उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव सहित शहर के प्रमुख उद्यमी नगर निगम पहुंचे। उद्यमियों का कहना था कि इंडस्ट्रियल एरिया के विकास के लिए हमारी समिति है। हमारे पास विकास के लिए पर्याप्त धनराशि है। हम स्वयं इंडस्ट्रियल एरिया का विकास कराते हैं। नगर निगम द्वारा आजतक कोई कार्य नहीं कराया गया तो आखिर टैक्स किस बात का दें?
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स लगाने को लेकर अफसरों और उद्यमियों के बीच हॉट-टॉक की स्थिति रही। नगर आयुक्त ने कहा कि यहां लोगों द्वारा मनमाने रूप से टैक्स की दरें लगा दी गई थीं। इसका अध्ययन करने के बाद 60 से 70 प्रतिशत तक टैक्स की दरें काफी कम की गई हैं। कांच उद्योगों से आरसीसी और टिनशेड से कवर्ड एरिया का केवल हाउस टैक्स लिया जाएगा। वाटर टैक्स और जलमूल्य नहीं लगेगा। हम वहां विकास कार्य भी कराएंगे।

इसके बाद उद्यमी टैक्स देने को राजी हो गए। इस दौरान यूपीजीएमएस अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, मोहन बाबू अग्रवाल, विजय नरूला, संजय अग्रवाल, मनोज मित्तल, सुरेंद्र विज, एमपीएस चौहान, संजय जैन बल्ले, आरडी सिंह, जयकिशोर शर्मा, शिवकुमार यादव आदि मौजूद थे।


बाक्स--
‘चौराहों का कराएं सौंदर्यीकरण’
नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने उद्यमियों ने अपील की कि वे शहर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण कराएं। चौराहों पर एलईडी साइन बोर्ड लगवाएं। इससे शहर के विकास को गति मिल सके। कुछ उद्यमी चौराहों के सौंदर्यीकरण को राजी भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed