{"_id":"56f187eb4f1c1bae7df14d24","slug":"the-whole-area-will-be-development-without-discrimination-bina","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना भेदभाव के पूरे क्षेत्र में होंगे विकास कार्य: बीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना भेदभाव के पूरे क्षेत्र में होंगे विकास कार्य: बीना
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख का स्वागत किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला ब्लाक में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। यह बात गांव रसूलाबाद में स्वागत समारोह में ब्लाक प्रमुख बीना यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने उन्हें टिकट देकर और ब्लाक टूंडला के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उन्हें निर्विरोध चुनाव जिताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह विकास कार्य कराकर पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि अब तक के ब्लाक प्रमुखों ने लाइनपार क्षेत्र में आंशिक विकास कार्य कराए हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। लाइन पार क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
सपा जिला सचिव सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि निषाद समाज ने सदैव सपा का साथ दिया है। जिला पंचायत सदस्य सुनीता वर्मा ने ब्लाक प्रमुख बीना यादव को दस हजार रुपये की थैली भेंटकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जगदीश बोहरे, मूलचंद्र, दाता राम, लीलाधर वर्मा, ग्या प्रसाद, दीपक वर्मा, प्रताप सेठ, धाराजीत निषाद, दिनेश वर्मा, ब्रजेश निषाद, महाराज सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता हरनरायन सिंह नेताजी और संचालन प्रदीप वर्मा ने किया।