फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The water of more than a hundred villages in the district is salty.

Firozabad News: जिले के सौ से अधिक गांवों का पानी खारा

Tue, 26 Dec 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 26 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The water of more than a hundred villages in the district is salty.
फिरोजाबाद। जिले के फिरोजाबाद,टूंडला,नारखी एवं हाथवंत ब्लाक के एक सैकड़ा गांवों में पीने के पानी फ्लोराइड युक्त (खारा) है। नारखी के कई गांवो में ग्रामीण पीने का पानी दूरदराज क्षेत्र से लाने को विवश है। हालांकि शुद्ध पानी मुहैया कराने को जलजीवनमिशन के तहत 1995 करोड़ की योजना पर काम प्रारंभ हुआ है। ताकि हर घर नल से जल मिल सके।
विज्ञापन



जिले में लगातार गिरते भूगर्भ जलस्तर से पीने के पानी की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। इस बार पांच ब्लॉकों में जलस्तर बढ़ने से कुछ अच्छे संकेत मिले है। लेकिन पहले जिले में की गई जांच में पानी में फ्लोराइड की मात्रा खतरनॉक स्तर पर पहुंच गई है। नारखी के कायथा के साथ चिलासनी सहित आस-पास के गांवों का पानी खारा है।हालात यह है कि ग्रामीण गांव से एक से डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। टूंडला ब्लाक की बात करें तो जलेसर तहसील से टूंडला में शामिल हुए सभी गांवों का पानी खारा है। इस पानी को पी तक नहीं सकते हैं। फिरोजाबाद ब्लाक में यमुना की तलहटी वाले गांवों में भी पानी पीने युक्त नहीं है। चाहे माली पट्टी हो या फिर शंकरपुर सहित कई गांवों में पीने के पानी दूर दराज क्षेत्रों से लाते है। पीने के पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण ही जल निगम ने समूचे जिले के 564 गांवों में गंगाजल पहुंचाने के लिए 1995 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की है। जल जीवन मिशन के तहत खर्च होने वाली इस धनराशि से जिले के हर घर तक नल से जल पहुंचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन




इन गांवों में दूर से लाते हैं पीने का पानी..
चिलासनी,लखनई, इमलिया,तजापुर,कसगंजा,रामगढ़, नगला गुमानी, बेलनगंज, नगला वीरी, नगला पार, कुतुकपुर, सिकंदरपुर, जालिमपुर, ऐरई रजापुर,बाघई, रजावली, भैंसा मंडनपुर, मिलिक गोथुआ, राजमल, ढकई, मोह वल्ली, मंडनपुर, नगला बीच,पहाड़पुर, नगरिया, हिलोगढि़या, कायथा,खेरा,नुनेर गढ़ी,फतेहगढ़ी, कातिकी, रती गढ़ी, उत्तम गढ़ी, गंगा का नगला, भौड़ेला,गढ़ शेखूपुर, पहाड़ीपुर सहित काफी गांव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पशुओं को होती है दिक्कत..
चिलासनी निवासी रामनरेश ने बताया कि खारा पानी पशुओं को पिलाने से उन्हें भी दिक्कत होती है। इसके कारण भैस एवं गायों के पालने के बाद बिक्री करने में दिक्कत आती है।



-जल जीवन मिशन के तहत फिरोजाबाद जिले में हर घर को नल से जल दिए जाने की योजना पर काम होगा। जिले में कितने गांवों में फ्लोराइड आया है इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि नया चार्ज लिया है। मोहित चक, एक्शईएन जल निगम फिरोजाबाद




एक्सपर्ट की राय...
-फ्लोराइड युक्त पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हड्डियों को कमजोर करने के साथ दांत जल्दी टूटकर गिर जाते है। शरीर में हमेशा कमजोरी रहती है। ऐसे पानी को पीने से बचना चाहिए। डा. मनोज कुमार स्वशाषी मेडिकल कालेज फिरोजाबाद



खारे पानी से यह होती है दिक्कत..
-खारा एवं फ्लोराइड युक्त पानी पीने से पेट खराब रहता है।
-दांतो में पायरिंया रोग लगने के साथ जल्दी उखड़ते है।
-घुटनो में दर्द होने के साथ सिर चकराता रहता है।
-शरीर में हमेशा सुस्ती रहती है।
-कायथा में कई लोग दिव्यांग तक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed