फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The victim expressed her pain in front of the women commission member... she said - no hearing is taking place

Firozabad News: महिला आयोग सदस्य के सामने छलका दर्द...पीड़ित बोलीं - नहीं हो रही सुनवाई

Thu, 29 May 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 29 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The victim expressed her pain in front of the women commission member... she said - no hearing is taking place
राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ सुनवाई करती हुई। स्रोत सूचना विभाग
फिरोजाबाद। बढ़ते महिला अपराधों और थाने में सुनवाई न होने से महिलाओं का दर्द बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ के सामने फूट पड़ा। किसी महिला ने पैसे न लौटाने की शिकायत की तो किसी ने दबंग द्वारा गलत काम करने व धमकी देने की। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों पर मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

एक पीड़िता ने शिकायत की कि एक व्यक्ति ने उससे तीन लाख रुपये लिए लेकिन अब पैसे लौटाने से इन्कार कर रहा है। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने प्रभारी थाना उत्तर को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। वहीं, एक अन्य महिला ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उसके साथ गलत कार्य किया, लेकिन पुलिस द्वारा कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी को त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में कुल 13 मामले सामने आए। जिनमें से करीब 6 मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया। महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि शिकायतों पर गंभीरता से समयबद्ध कार्रवाई कर अवगत कराएं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं और अगर कहीं कोई अड़चन आती है तो उसकी जानकारी सीधे आयोग को दें। वन स्टॉप सेंटर की उपयोगिता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं के संरक्षण और पुनर्वास में इसकी भूमिका अहम है, इसलिए यहां सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाए। पुलिस द्वारा लापरवाही बरते जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और ऐसी शिकायतें दोबारा न आने की चेतावनी दी। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी चंचल त्यागी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला ब्राह्मण महासभा की महिला पदाधिकारियों ने की मुलाकात
फिरोजाबाद। जिला महिला ब्राह्मण महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने आयोग की सदस्य को सम्मान पत्र भी भेंट किया। महिला उत्थान व सशक्तिकरण के प्रयासों की समीक्षा की। प्रतिनिधि मंडल में मिथलेश वशिष्ठ,रिचा दीक्षित और रमा शर्मा मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed