फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The two sides clashed over the muscle, the stem Aslha

पेशी पर आए दो पक्ष भिड़े, असलाह तने 

Mon, 13 Jun 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 13 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
The two sides clashed over the muscle, the stem Aslha
तारीख पर आए दो पक्षों में विवाद होने के बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया
 हत्या के मामले में कचहरी तारीख पर आए दो पक्ष जनपद मुख्यालय में ही भिड़ गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से लाइसेंसी असलाह निकल आए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। अनहोनी की आशंका से सहमे लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर एसएसपी कार्यालय, न्यायालय परिसर में तैनात फोर्स के साथ पुलिस और पीएसी के जवान पहुंच गए। फोर्स देकर लोगों भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर चार लोगों को धरदबोचा। मौके से चार लाइसेंस हथियार, बोलेरो, बाइक भी मिली है। 
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव नगला तुर्सी निवासी आनंद पाल की 21 अक्तूबर 2014 को शिकोहाबाद में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपियों को जेल भेज दिया था। इसका मुकदमा अपर जिला जज (चतुर्थ) की अदालत में चल रहा है। सोमवार को पेशी पर दोनों पक्ष के लोग आए थे। इनके साथ लाइसेंसी हथियार लिए लोग भी मौजूद थे। इस दौरान डीएम आफिस के निकट दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के साथ ही इनके बीच मारपीट शुरु हो गई। असलहे निकल गए। इससे फायरिंग की आशंका से लोग सहम गए। मौके पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं मारपीट, असलहे निकलने की सूचना पर एसएसपी आफिस के साथ न्यायालय परिसर में कैंप कर रहे पीएसी के जवान और जिला मुख्यालय पुलिस चौकी की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर लोग भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर चार लोगों पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस को एक पिस्टर, एक बंदूक और दो रायफल मिली है। वहीं पुलिस ने एक बोलेरो और बाइक भी जब्त की है। पकड़े गए लोगों को लेकर पुलिस थाने आई। सीओ सदर राजेश चौधरी ने बताया कि मृतक आनंद पक्ष से इंद्रपाल और वीरपाल निवासी नगला तुर्सी थाना जसराना को तथा आरोपी पक्ष से राम औतार और प्रदीप निवासी मधीपुर थाना एका को गिरफ्तार किया है। चार लाइसेंसी हथियार पकड़े गए हैं। रिपोर्ट लिखकर इन सभी को जेल भेजा जाएगा। वहीं शस्त्र निरस्तीकरण के लिए भी लिखापढ़ी की जाएगी।  
विज्ञापन

इनसेट
नहीं पहुंचती पुलिस तो चलती गोलियां 
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अच्छा रहा कि समय से पुलिस पहुंच गई। वरना, दोनों पक्ष जिस तरह से मरने, मारने को उतारू दिख रहे थे। इससे गोलियां चलने के साथ ही अप्रिय घटना भी होना संभव था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कराती पुलिस
फीरोजाबाद पुलिस सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के नाम पर हाथ खड़े करते नजर आती है। बता दें कि कोर्ट ने अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कोर्ट समेत 16 ऐसे सार्वजनिक स्थान तय किए हैं। जहां शस्त्र लाइसेंस धारकों को हथियार लेकर जाना मना है। इसके बाद भी जिला मुख्यालय के रास्ते से न्यायालय परिसर गेट तक लोग लाइसेंसी हथियार लेकर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed