फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The temperature increased by three degrees Celsius in two days

Firozabad News: दो दिन में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया तापमान

Mon, 31 Mar 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 31 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The temperature increased by three degrees Celsius in two days
- मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जल्द होगा चिलचिलाती गर्मी का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अब दो दिन में तीन डिग्री बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच जल्द ही चिलचिलाती गर्मी का सामना करना होगा। इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई जा रही है।
मार्च शुरू होते ही तापमान में इजाफा होने लगा है। इस बीच कई मौसम बदला और बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि भी हुई। पिछले दिन से तेज हवा चलने और बादल छाने से तापमान में गिरावट आई और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

वहीं, अब पिछले दो दिन में तापमान तीन डिग्री बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 14 फीसदी और हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। वहीं, मौसम साफ होने पर अब किसानों ने भी कुछ राहत की सांस ली है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. ओमकार सिंह का कहना है कि जल्द ही चिलचिलाती धूप का सामना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी चार से पांच दिन में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। वहीं, अब मौसम साफ रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed