फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The team of administration got some fault in glass factories

प्रशासन की टीम को कांच कारखानों में मिलीं खामियां

Wed, 26 Apr 2017 07:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Wed, 26 Apr 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
The team of administration got some fault in glass factories
प्रशासन की टीम को कांच कारखानों में मिलीं खामियां - फोटो : अमर उजाला
कांच कारखानों में जांच को पहुंची प्रशासन की टीम को खामियों का अंबार मिला। टिनशेड गला था। कच्चे माल के भंडारण की कोई व्यवस्था नहीं थी। हाजिरी लगाने को रजिस्टर संख्या 12 नहीं मिला। आग बुझाने के लिए तो किसी कारखाने में हाईडेंट प्वाइंट नहीं बनाए गए। आग बुझाने के उपकरण भी खराब मिले। जांच टीम ने पूरी रिपोर्ट डीएम के समक्ष रखने के साथ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा ने कांच कारखानों में होने वाले हादसों में श्रमिकों की मौत एवं घायल होने की घटनाओं पर अंकुश ही लगाने के लिए सभी फैक्ट्रियों की जांच कराने का फैसला लिया है। प्रशासन की टीम ने जांच मंगलवार से प्रारंभ कर दी थी। नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव के निर्देशन में ही टीम ने बुधवार को कारखानों में छापेमारी की। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के विश्वनाथ शर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग अम्बरेश पांडेय,सहायक प्रबंधक उद्योग आरके पाठक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके गुप्ता,सहायक अभियंता आरईएस मोहम्मद शमीम के साथ ही नगला बरी में सुभाष नावेल्टी एवं सर्विस रोड पर स्थित एमए ग्लास वर्क्स, शीतल खां रोड स्थित सरस्वती ग्लास वर्क्स व महावीर ग्लास वर्क्स एवं सरक्यूलर रोड स्थित सौभाग्य ग्लास वर्क्स, केएस मिर्जा बेग ग्लास वर्क्स पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

श्रम नियमावली का पालन नहीं किया गया। कच्चा माल के भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं मिली तथा टिनशेड काफी जर्जर हाल में मिला। फायर प्वाइंट इंक्यूपमेंट ठीक नहीं थे। उन्होंने कहा कि कांच फैक्ट्री में कारखानेदार मनमानी करने पर उतारू हैं। कारखाने में काम करने वाले श्रमिकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। ऐसे कारखानों को नोटिस भेजने के साथ ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed