{"_id":"5842b4b24f1c1b0c1ede9061","slug":"the-teachers-strike-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के आंदोलन के कारण शिक्षण संस्थाएं बंद रही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर सावरकर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में शिक्षकों ने आंदोलन शुरू कर दिया। शनिवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों ने कार्य का बहिष्कार किया। स्कूलों में शिक्षक बैठे रहे, लेकिन शिक्षण कार्य पूरी तरह बाधित रहा। जिन स्कूलों में बच्चे आए भी, उन्हें वापस भेज दिया गया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष उमेश यादव के आह्वान पर शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी करके जेल भेजा जाए। जिलामंत्री राजीव शर्मा, पंकज भारद्वाज, रामकेश यादव, डा राघवेंद्र सिंह, विद्याराम, धीरज जैन, अतुल शर्मा, कुलदीप सिंह, प्रेमसिंह यादव, मनू यादव, सुरेंद्र चंद्र मिश्रा, ब्रजेश यादव आदि ने विरोध जताया। इधर, शिक्षक संघ पांडेय गुट के मंडलीय मंत्री देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में डीएवी कालेज में शिक्षकों ने कार्य का बहिष्कार किया। राम प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, गौरीशंकर शर्मा, विनोद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। ठकुरई गुट से जुडे़ शिक्षकों ने प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर विरोध किया। शिक्षक संघ चेतनरायन गुट के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, ओमप्रकाश जादौन, राज बहादुर यादव आदि ने कहा कि शिक्षक का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।