फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The teachers strike warning

शिक्षकों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Sat, 03 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 03 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
The teachers strike warning
शिक्षकों के आंदोलन के कारण शिक्षण संस्‍थाएं बंद रही
 वीर सावरकर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में शिक्षकों ने आंदोलन शुरू कर दिया। शनिवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों ने कार्य का बहिष्कार किया। स्कूलों में शिक्षक बैठे रहे, लेकिन शिक्षण कार्य पूरी तरह बाधित रहा। जिन स्कूलों में बच्चे आए भी, उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष उमेश यादव के आह्वान पर शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी करके जेल भेजा जाए। जिलामंत्री राजीव शर्मा, पंकज भारद्वाज, रामकेश यादव, डा राघवेंद्र सिंह, विद्याराम, धीरज जैन, अतुल शर्मा, कुलदीप सिंह, प्रेमसिंह यादव, मनू यादव, सुरेंद्र चंद्र मिश्रा, ब्रजेश यादव आदि ने विरोध जताया। इधर, शिक्षक संघ पांडेय गुट के मंडलीय मंत्री देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में डीएवी कालेज में शिक्षकों ने कार्य का बहिष्कार किया। राम प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, गौरीशंकर शर्मा, विनोद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। ठकुरई गुट से जुडे़ शिक्षकों ने प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर विरोध किया। शिक्षक संघ चेतनरायन गुट के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, ओमप्रकाश जादौन, राज बहादुर यादव आदि ने कहा कि शिक्षक का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed