फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The teacher's responsibility to remove the child's curiosity: Pro. Ram Gopal

शिक्षक का दायित्व बच्चे की जिज्ञासा को दूर करना: प्रो. रामगोपाल

Thu, 28 Jan 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
The teacher's responsibility to remove the child's curiosity: Pro. Ram Gopal
आदर्श कृष्ण महाविद्यालय के नवनिर्मित शिक्षण कक्षों, बैंक, केंद्रीय पुस्तकालय भवन, पानी की टंकी, महिला छात्रावास का  लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने किया।
विज्ञापन

रामगोपाल यादव ने कहा कि कालेज के विकास के लिए वह हर तरह से तत्पर रहेंगे। जो शिलान्यास हुए हैं उन कार्यों में धन का रोड़ा नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक का दायित्व बच्चे की जिज्ञासा को दूर करना होता है। बिना पढ़े कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि छात्रों को अच्छी शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को भी अग्रसर रहने की जरूरत है। कुछ बच्चे नकल से पास तो हो जाते हैं लेकिन नकल रूपी कैंसर से अच्छी नौकरी एवं उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाते। उन्होंने कालेज को 50 लाख रुपये देने की मंच से घोषणा की। उन्होंने  कहा कि शिक्षकों की रिटायर्डमेंट उम्र 62 से 65 साल होनी चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी।  विधायक हरिओम यादव ने कहा कि इस कालेज की अपनी अलग गरिमा है। सपा सरकार द्वारा काफी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ट्रामा सेंटर, मेडिकल कालेज जैसी सुविधाएं फीरोजाबाद जनपद को दी गई हैं। विशिष्ट अतिथियों में  विधायक जसराना, रामवीर सिंह यादव, एमएलसी असीम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, एनसीसी के कर्नल विजय पठानिया थे। अध्यक्षता सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने की। मैनपुरी विधायक राजू यादव, कुलपति प्रो. मुजम्मिल, जिलाधिकारी निधि केसरवानी, एसपी अशोक कुमार, प्रो. रामवीर सिंह, औटा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, दुर्गपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे। अंत में कालेज के प्राचार्य डा. आरके सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन डा. मोहनलाल अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed