फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The strike has been troubled by an auto rickshaw passengers

आटो रिक्शा की हड़ताल से परेशान रहे मुसाफिर

Fri, 10 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Fri, 10 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
The strike has been troubled by an auto rickshaw passengers
आटो रिक्शा की हड़ताल से परेशान रहे मुसाफिर - फोटो : अमर उजाला
वाहन स्टैंडों पर हो रही मनमानी वसूली के विरोध में शुक्रवार को आटो रिक्शा चालकों ने हड़ताल कर दी। कोटला चुंगी चौराहे पर एकत्र होकर जाम लगाने की कोशिश की। गांधी पार्क में सभा करके वसूली और पुलिसिया उत्पीडऩ पर आक्रोश जताया। वहीं शहर में आटो न चलने से इस भीषण  गर्मी के मौसम में लोग परेशान रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और परिवार के साथ रहे लोगों को झेलनी पड़ी।  
विज्ञापन

बता दें कि आटो रिक्शा चालकों ने स्टैंडों पर होने वाली अवैध वसूली जैसी चार मांगों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर शुक्रवार को आटो चालक हड़ताल पर चले गए। इस दौरान सुबह 10 बजे चालकों ने कोटला चुंगी चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने चालकों को समझाते हुए सड़क  जाम नहीं करने दिया। वहीं नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर इनकी समस्याओं के निस्तारण की पहल की। पर बात नहीं बनी। तो गांधी पार्क पहुंचकर आटो चालकों ने सभा की। जहां चालकों ने ठेकेदार के आदमियों पर मनमानी वसूली करते हुए प्रति चक्कर 20 रुपये वसूलने, यातायात और इलाकाई पुलिस पर परेशान करने, कागजों की फोटो स्टेट दिखाने के बाद भी चालान काटने, नो पार्किंग जोन के नाम पर हाइवे किनारे और सर्विस रोड पर खड़े आटो को ले जाकर 500 रुपये जुर्माना वूसलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इनसेट
हड़ताल के चलते नहीं मिले रिक्शे
शुक्रवार को चालकों की हड़ताल से शहर में आटो नहीं चले। इससे रिक्शा चालकों ने मनमाना भाड़ा वसूला। ककरऊ कोठी चौराहा से क्लब चौराहा तक 40 से 50 रुपये, बंबा चौराहा से कोटला चुंगी तक का किराया 30 रुपये लिया। रेलवे स्टेशन से नई बस्ती, सेंट्रल चौराहा तक आम दिनों में रिक्शा चालक दो सवारियों का बीस रुपये लेते हैं। हड़ताल के कारण 50 से 80 रुपये तक की वसूली यात्रियों से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
धूप में पसीने से तर-ब-तर रहे लोग
ककरऊ कोठी, बंबा चौराहा, सुभाष तिराहा, नगला भाऊ पर आटो न मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को कोटला चुंगी, क्लब चौराहा, तहसील तक करीब तीन किमी तपती दोपहरी में पैदल चलना पड़ा। इसी तरह राजा का ताल, उसायनी, आसफाबाद आदि स्थानों तक लोगों को पहुंचाने के लिए मैक्स जीप चालकों ने टूंडला और शिकोहाबाद तक का किराया वसूल किया।

इनसेट
महिलाएं, बच्चे सबसे ज्यादा हुए परेशान
आटो चालकाें की हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, छात्राओं और छोटे-छोटे बच्चों को हुई। देहात क्षेत्र से आने वाली छात्र-छात्राएं भी शुक्रवार को पैदल ही कालेज पहुंचती दिखाई दी। जबकि जलेसर रोड स्थित इंजीनियरिंग कालेज और कोटला रोड स्थित डायट से शहर तक आने में छात्रों को काफी परेशानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed