फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The stork is liking the climate of the honeymoon city.

Firozabad News: सारस को रास आ रही सुहागनगरी की आबोहवा

Fri, 05 Jul 2024 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
The stork is liking the climate of the honeymoon city.
फिरोजाबाद। पक्षियों से प्रेम करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिले में राज्य पक्षी सारस का कुनबा बढ़ने लगा है। एक साल में करीब 40 सदस्यों की वृद्धि दर्ज की गई है। वन विभाग ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है। सारस का कुनबा संरक्षित करने के लिए अब वन विभाग आमजन से भी सहयोग मांग रहा है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत चिह्नित सारस के उचित देखभाल एवं जन जागरुकता के परिणाम सामने आने लगे हैं। इन पक्षियों की हर साल ग्रीष्मकाल एवं शीतकाल के दौरान गणना की जाती है। वन विभाग की ओर से इस साल ग्रीष्मकाल अप्रैल-मई में कराई गणना रिपोर्ट के मुताबिक इस समय जिले में सारसों की संख्या 272 है। जाे कि बीते शीतकाल (अक्तूबर 2023 से जनवरी 2024) में कराई गणना 232 से 40 ज्यादा है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विकास नायक के अनुसार उचित देखभाल एवं ग्रामीण अंचलों में सारस पक्षियों को अनुकूल वातावरण मिलने के कारण यह संख्या बढ़ी है। उनके संरक्षण के उपाय कारगर साबित हो रहे हैं। लोगों में भी उनके प्रति जागरुकता आ रही है।
विज्ञापन

---
सौभाग्य का प्रतीक होता है सारस
अधिकांशत: गंगा व यमुना नदी के तट पर पाए जाने वाले सारस की संख्या जिले में बढ़ना एक सुखद अहसास है। देखने में अच्छे लगने वाले सारस पक्षी बेहद शांत स्वभाव के होते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार सारस पक्षी को उड़ते हुए देखना काफी शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed