फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The statue of the great men of the skirting colorful Jagmgain

रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाईं महापुरुषों की प्रतिमा

Fri, 14 Aug 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 14 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
The statue of the great men of the skirting colorful Jagmgain
फीरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुहागनगरी में महापुरुषों की प्रतिमाएं रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाती नजर आईं। नगर निगम द्वारा सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कराया जाएगा, इसके लिए सभी अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी है।
विज्ञापन

देश आजादी का जश्न मना रहा है। सुहागनगरी में हर तरफ आजादी का जोश नजर आया। नगर निगम द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। सुभाष तिराहा स्थित सुभाषचंद्र बोस, अहिंसा स्तंभ, वीरांगना झलकारी बाई, दादा बनारसी दास चतुर्वेदी, स्वामी विवेकानंद, गांधीपार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सजावट देखते बनती थी। जलकल कंपाउंड स्थित लाला टुंडामल, नगर निगम स्थित महर्षि बाल्मीकि के अलावा शहर में स्थापित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं रोशनी से नहा रही थीं। नगर आयुक्त रामऔतार रमन नगर द्वारा नगर निगम प्रांगण में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद सुभाष तिराहा, गांधीपार्क, जलकल कंपाउंड, नगर निगम, गांधीपार्क, लेबर कालोनी, शास्त्री मार्केट, रसलूपुर, डाकबंगला, रामलीला चौराहा, कोटला रोड, सुहागनगर, मोहल्ला कोटला में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।
विज्ञापन


विभव नगर पार्क में होगा वृहद पौधरोपण
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर निगम द्वारा वृहद पौधरोपण कार्यक्रम भी तय किया गया है। नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने बताया कि शनिवार को विभव नगर स्थित टंकी वाले पार्क में पौधरोपण किया जाएगा। शहर को हरा-भरा बनाने को नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed