फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The sisters who went to Haridwar to take bath in Ganga without informing anyone were found by the police

Firozabad News: बिना बताए हरिद्वार गंगा नहाने गईं बहनें पुलिस को मिलीं

Tue, 26 Aug 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 26 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The sisters who went to Haridwar to take bath in Ganga without informing anyone were found by the police
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने घर से बिना बताए हरिद्वार गंगा नहाने गईं सगी नाबालिग बहनों को नीलकंठ से खोज लिया। दोनों के बयान भी पुलिस ने दर्ज कराएं हैं। परिजन ने उनकी तलाश में काफी मशक्कत की थी। उनके फोन पर भी कॉल किए थे। पुलिस ने लोकेशन की मदद से दोनों को बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र से दो नाबालिग सगी बहनें तीन दिन पहले घर से बिना बताए ही निकल गईं। परिजन ने उनकी तलाश करने के साथ ही उनके फोन पर कई कॉल किए, लेकिन दोनों में से कोई भी कॉल नहीं उठा रहा था। परिजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच दोनों बहनों का हरिद्वार गंगा नहाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर उन्हीं के एकाउंट से अपलोड किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के हाथ तथ्य लगने पर उनकी फोन की लोकेशन पता की गई। तो लोकेशन नीलकंठ की मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ परिजन नीलकंठ गए थे। दोनों को बरामद कर लिया है। साथ ही बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed