फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The rivalry lasted Prdani shot, stoned, injured

प्रधानी की रंजिश में चली गोली, पथराव, घायल

Wed, 16 Dec 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद। Updated Wed, 16 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
The rivalry lasted Prdani shot, stoned, injured
प्रधानी की रंजिश में बुधवार को गांव इंदुमई में मारपीट के दौरान पथराव और फायरिंग हुई। इसके चलते एक पक्ष से चार महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर गांव पहुुंची पुलिस को देख हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

इंदुमई ग्राम पंचायत से पवन पुत्र हरपाल और कमलेश प्रधानी का चुनाव लड़े थे। इसमें गांव के ही सहदेव पक्ष ने कमलेश पक्ष का समर्थन किया था। इसी को लेकर पवन पक्ष सहदेव पक्ष से रंजिश मानने लगा। बुधवार की सुबह सहदेव अपनी बेटी सरिता को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी पवन ने अपने साथियों के साथ सहदेव को पकड़कर उस पर हमला बोल दिया। सहदेव पर हमले की खबर मिलते ही परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। तभी हमलावर पक्ष ने उसके के परिवारीजनों पर भी हमला बोल दिया। इसके चलते रामबेटी पत्नी रामलाल, सुखदेवी पत्नी सहदेव, अनार देवी पत्नी घनश्याम और सुखदेवी पत्नी शंकर सिंह घायल हो गए। ग्रामीण बीच-बचाव को आए, तो हमलावरों ने फायरिंग के साथ पथराव भी कर दिया। इसके चलते गांव में अफरा-तफरी मच गई। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल मक्खनपुर का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed