फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The report from Agra FSL revealed that the burnt body found in Sirsaganj was that of Salman from Auraiya.

Firozabad News: आगरा एफएसएल से आई रिपोर्ट, सिरसागंज में मिला जला हुआ शव औरैया के सलमान का ही निकला

Fri, 23 Jan 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
The report from Agra FSL revealed that the burnt body found in Sirsaganj was that of Salman from Auraiya.
फिरोजाबाद। ईको गाड़ी की लूट के लिए औरैया के चालक सलमान की हत्या के मामले में पुलिस को आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) से डीएनए जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को प्राप्त हो गई। बरामद दांत और जला हुआ शव सलमान का ही था। पुलिस ने सलमान के पिता के डीएनए से मिलान कराया था। अब पुलिस मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाने में लग गई है।
विज्ञापन

औरैया के भटपुरा निवासी सलमान (22) 7 नवंबर 2025 को ईको गाड़ी लेकर फिरोजाबाद आया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शातिर गैंगस्टर निवासी निलोई, जसवंत नगर, इटावा, उसके साले अभिषेक निवासी हरदोई, सैफई, इटावा और साथी राजकुमार निवासी सहपऊ, हाथरस और रामवीर उर्फ वीरा निवासी हरदोई, सैफई, इटावा ने मिलकर ईको लूटने की योजना बनाई थी। मनीष को ऑटो की जगह ईको गाड़ी चाहिए थी, जिसके लिए आरोपियों ने पहले गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या की और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाकर सिरसागंज में हाईवे के बाईपास पर ठिकाने लगा दिया था। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि डीएनए जांच में पुष्टि हो गई है कि शव सलमान का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed