फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The report before the final storm

रिपोर्ट फाइनल होने से पहले हंगामा

Thu, 20 Aug 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 20 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
The report before the final storm
फीरोजाबाद। जलनिगम की टीटीएसपी की स्थापना में हुए घोटाले की जांच में जुटे अधिकारी गुरुवार को रिपोर्ट को फाइनल नहीं कर सके। वहीं प्रशासन की जांच का  विरोध करते जलनिगम के ठेकेदारों ने निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम की टंकियों के रखरखाव को निकाले टेंडरों का बहिष्कार कर दिया। ठेकेदारों के बहिष्कार के चलते एक भी टेंडर की बिक्री नहीं हुई। ठेकेदारों का आरोप है कि प्रशासन बिना वजह उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन

जलनिगम की ओर से टीटीएसपी की स्थापना की गई थी। डीएम विजय किरन आनंद ने टीटीएसपी की स्थापना में गड़बड़ी की आशंका होने पर सीडीओ सुजीत कुमार की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी ने पड़ताल कराई। लेकिन ठेकेदारों के द्वारा कई बार प्रत्यावेदन देकर अपना पक्ष भी रखा। इसके कारण जांच के लिए सात अफसरों की  टीमें गांवों में दौड़ी। इनकी जांच रिपोर्ट एक पखवाड़े के बाद तो आ सकी लेकिन तैयार पिछले तीन दिन बीतने के बाद नहीं हो सकी। प्रशासन के सूत्रों की मानें तो करीब दो दर्जन ठेकेदारों की गर्दन इसमें फंसती दिखाई दे रही है। इसके साथ ही कई अधिकारी भी फंसेंगे। प्रशासन भले ही जांच रिपोर्ट फाइनल नहीं कर सका। लेकिन गुरुवार को जलनिगम के द्वारा करीब दो दर्जन पेयजल टंकियों के मैंटीनेंस के साथ कई हैंडपंपों की स्थापना के टेंडर निकाले गए थे। विभाग के इन टेंडरों को खरीदने कोई ठेकेदार नहीं पहुंचा। ठेकेदारों ने जलनिगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के साथ एक्सईएन जलनिगम भारत भूषण को ज्ञापन दिया। ठेकेदारों का आरोप है डीएम के द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। टीटीएसपी की स्थापना को ढाई लाख रुपया मिलता है। एक वर्ष तक देख-रेख की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है लेकिन तीन एवं चार वर्ष के बाद जांच कराना कहां का न्याय है। तीन वर्ष के बाद 6.50 लाख का गबन ठेकेदारों पर थोपा जा रहा है। वे इसे राजनीतिक षणयंत्र बता रहे हैं। पेयजल योजनाओं की मरम्मत में यही हाल है। ठेकेदारों ने कहा कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा हम काम नहीं करेंगे। ज्ञापन देने वालों में कालीचरन यादव, कृष्णकांत उपाध्याय, मनोज चक, कृष्णकांत यादव, रामनिवास, हाकिम सिंह, आदेश कुमार, अजय कुमार, सुबोध, सुनील कुमार, उमेशचंद्र, उदय वीर सिंह के साथ काफी ठेकेदार शामिल थे।
विज्ञापन



विभाग द्वारा 22 टंकियों के मैंटीनेंस, कुछ हैंडपंपों की स्थापना के टेंडर निकाले थे। ठेकेदारों के बहिष्कार के चलते बिक्री नहीं हुई। करीब सवा दो करोड़ के कार्य भी कराए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत भूषण एक्सईएन, जलनिगम निर्माण खंड फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed