फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The procession of Veerangana Jhalkaribai was taken out with much fanfare.

Firozabad News: धूमधाम से निकाली वीरांगना झलकारीबाई की शोभायात्रा

Mon, 04 Dec 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The procession of Veerangana Jhalkaribai was taken out with much fanfare.
फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मुख्य डोले में विराजमान वीरांगना के चित्र की आरती उतारकर स्वागत किया। बाद में पालीवाल हाल में हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



शोभायात्रा का शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर और भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने किया। सबसे आगे बैंडबाजे भजन गाते चल रहे थे। उनके पीछे रथों पर महापुरुषों के चित्र थे। मुख्य डोले के साथ शोभायात्रा समिति पदाधिकारी चल रहे थे। इंदिरा नगर, शांति नगर, भगवान नगर, आर्य नगर के सामने लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


शाम चार बजे से पालीवाल हाल में विचार गोष्ठी में हाथरस विधायक अंजुला माहौर ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई के जीवन से बेटियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। शोभायात्रा समिति अध्यक्ष जयप्रकाश माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष झांसी पवन गौतम, प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, पार्षद मनोज शंखवार, अजब सिंह शंखवार, रामा देवी शंखवार, गीता देवी, ऊषा देवी एवं प्रेमचंद शंखवार, विद्याराम शंखवार, केशव देव शंखवार, कायम सिंह, अजब सिंह, ऊषा देवी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed