फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The procession of Lord Parshuram was taken out with great pomp

Firozabad News: धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Sun, 02 Jun 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
The procession of Lord Parshuram was taken out with great pomp
धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा
विज्ञापन

-मार्ग पर सजाए गए स्वागत द्वार, जगह-जगह उतारी गई आरती
संवाद न्यूज एजेंसी


टूंडला। शनिवार को महर्षि भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा गाजेबाजे के साथ भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम लला की झांकी व बाबा केदारनाथ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। साथ में चल रहे राधाकृष्ण, शिव-पार्वती, बाहुबली हनुमान जी के स्वरूपों ने हर किसी का मन मोह लिया।


शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के स्वरूप की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी, अयोध्या मॉडल पर आधारित भगवान श्रीराम की झांकी, बाबा केदारनाथ की झांकियां लोगों को आकर्षित कर रहीं थीं। उनके पीछे माता पार्वती व भगवान शिव की झांकी, राधा-कृष्ण की झांकी, पंचमुखी हनुमानजी की झांकी चल रही थी।
विज्ञापन

बाहुबली हनुमान और महाकाल की झांकी के साथ राधाकृष्ण के स्वरूप फूलों की होली खेलते हुए चल रहे थे। उनके पीछे श्रीराम डोले में सवार हाेकर चल रहे थे। सबसे अंत में चल रहे डोले पर भगवान परशुराम के स्वरूप विराजमान थे। शोभायात्रा शाम छह बजे तहसील से शुरू होकर एटा राेड, सुभाष चौराहा, नगला राधेलाल, रायल गार्डन, भारत माता चौक, स्वामी विवेकानंद चौक, रामलीला मैदान, मुख्य बाजार, दीपा का चौराहा होते हुए वापस रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा का शहर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राकेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष आलोक उपाध्याय, उपाध्यक्ष विष्णु तिवारी, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, रिंकू लवानियां, गुड्डा दीक्षित, कौशल तिवारी, मुकेश पचौरी, जुबीन भारद्वाज, जयजीव पाराशर, अमित पाठक, तरुण शर्मा, गायत्री उपाध्याय, विनती सारस्वत, रेखा उपाध्याय, सरोज शर्मा, नीता श्रोतिया, डाॅ पूनम कौशिक, अनीता चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed