फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The procession drew crowds at Maharaja Agrasen

महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

Tue, 13 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 13 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
The procession drew crowds at Maharaja Agrasen
फीरोजाबाद। महाराजा अग्रसेन की जयंती पर नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। दर्जनों आकर्षक झांकियों एवं बैंडबाजों को शामिल किया गया। जगह-जगह आरती उतारकर एवं पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया। शोभायात्रा को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

 भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ सदर विधायक मनीष असीजा और उद्योगपति राजकुमार मित्तल ने आरती उताकर किया। मंगलवार को रात्रि में रसूलपुर स्थित राजा पैलेस से प्रारंभ प्रारंभ हुई। जो नालबंद चौराहा, इमामबाड़ा, घंटाघर, सदरबाजार, शास्त्री मार्केट, मुहल्ला गंज, कोटला रोड़, अग्रसैन चौक होते हुए हनुमान रोड़ स्थित राजेंद्र विश्राम घर पर संपन्न हुए। घोड़े एवं ऊंट पर बैठे नगाड़ा वादक शोभायात्रा की अगुवाई करते हुए चल रहे थे। उसके बाद भगवान गणेश की झांकी ने मंत्रमुग्ध कर दिया। दूसरे रथ पर अग्र समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी, तीसरे रथ पर सवार राम दरबार, चौथे रथ पर दुर्गा मां, पांचवे रथ पर महारानी माधवी सवार थे। शंकर पार्वती, राधाकृष्ण की मनमोहक झांकी को देखकर लोग भावविभोर होते रहे। वृंदावन धाम से आई बिहारी जी की झांकी आकर्षक का केंद्र बनी रहीं। काली अखाड़े के हैरतअंगेज कारनामे ने लोगों को दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर किया। इटावा के घोड़े का नृत्य भी मनोरंजन का केंद्र बना रहा। अंतिम रथ पर विराजमान होकर चल रहे महाराजा अग्रसेन की भव्य झांकी आकर्षक का केंद्र बनीं रही। मुख्य डोले के आगे महोत्सव समिति के पदाधिकारी एवं समाज के प्रबुद्धजन भी चल रहे थे। शोभायात्रा में अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल, नीरज अग्रवाल, रसिक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल, रासबिहारी, दीपक, बृजेश्वर प्रसद बंसल, दीपक, केके अग्रवाल, मनोज बंसल लल्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन



सुबह निकाली गई प्रभात फेरी
फीरोजाबाद। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में जयंती धूमधाम से मनाई। युवा समिति के तत्वावधान में रामलीला चौराहा स्थित अग्रसेन चौक से प्रभात फेरी निकाली गई। जो अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। कन्हैयालाल अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अग्रवाल धर्मशाला में अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल ने ध्वजरोहण किया। पंडित महावीर प्रसाद शर्मा ने पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



भजन संध्या का आयोजन आज
महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन विद्यालय दुर्गानगर के प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया। साध्वी पूर्णिमा, एवं पूनम दीदी भजन सुनाएंगी। पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। मुख्य अतिथि उद्योगपति संजयप्रकाश मित्तल ईकरी, फैजाबाद मंडल के डीआईजी विजय कुमार गर्ग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed