फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The prime minister took charge of fund Kesrwani

निधि केसरवानी ने संभाला डीएम पद का चार्ज

Tue, 12 Jan 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 12 Jan 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
The prime minister took charge of fund Kesrwani
नवागत डीएम निधि केसरवानी ने मंगलवार को जिले का चार्ज ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि जिले में प्रशासन का इकबाल कायम रहे यह प्राथमिकता होगी। कानून व्यवस्था को सुधारना, विकास कार्यों को गति देंगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चल रही जांच जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 नवागत डीएम निधि केसरवानी मंगलवार को शाम करीब 2.45 बजे जिले में आईं। कैंप कार्यालय पर जिले का चार्ज संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा जिले में प्रशासन का इकबाल कायम रहेगा। विकास कार्यों को गति मिलेगी। कानून व्यवस्था को चौकस रखा जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता अभियान व कानून व्यवस्था सुधारने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार में फंसे अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ चल रही जांच जारी रहेगी। जनता दरबार , तहसील दिवस एवं भ्रमण के दौरान मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से होगा। प्राथमिकता से विकास कार्यों को गति और जनता की समस्याओं का निदान किया जाएगा। सीडीओ सुजीत कुमार, एडीएम कर्मेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, एसडीएम सदर रवींद्र मादड़ एवं  एसडीएम टूंडला डा.पंकज वर्मा, एसडीएम जसराना अमित सिंह, सिरसागंज राजेश यादव एवं एसडीएम शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह, एसडीएम जिला मुख्यालय एसपी सिंह, नगर आयुक्त रामौतार रमन, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार एवं एआरटीओ राम सिंह यादव सीएमओ डा. पीयूष आनंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed