फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The population of five lakhs of 37 mohallas remained in the dark overnight

37 मोहल्लों की पांच लाख की आबादी रात भर अंधेरे में रही

Sun, 03 Jul 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The population of five lakhs of 37 mohallas remained in the dark overnight
रामनगर क्षेत्र स्थित बिजलीघर पर खराब विद्युत लाइन को सही करते कर्मचारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शनिवार को हुई बारिश ने बिजली का फ्यूज उड़ा दिया। तीन फीडर बंद रहे। करीब 37 मोहल्ले पूरी रात अंधकार में डूबे रहे। सुबह आठ बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। लोगों ने 12 घंटे तक बिजली संकट झेला। बारिश के बाद हुई उमस से बिना बिजली के लोग रातभर परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार शाम 7:30 बजे हुई बारिश के कारण सभी फीडर बंद करा दिए गए थे।
बारिश कुछ देर थमी, इसके बाद फीडर को चालू करने का प्रयास किया। लेकिन फॉल्ट होने के कारण सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी। 220 विद्युत उप संस्थान और मोढ़ा कनेटा के पास इंसुलेटर खराब होने के कारण शहर के लेबर कॉलोनी, रामनगर, न्यू रामनगर बिजलीघर पूरी तरह बंद रहे। इन बिजली घर के अंतर्गत आने वाले टीला, पेमेश्वर गेट, बगिया, कुरैशियान, चंद्रनगर, गल्ला मंडी, लेबर कॉलोनी, कोटला मोहल्ला, घंटाघर सहित 37 मोहल्ले अंधकार में डूबे रहे। विद्युत विभाग की टीम रात में ही फॉल्ट को ठीक करने में लगी रहीं।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे विद्युत सप्लाई को सुचारु किया जा सका। इधर एसएन फीडर भी सुबह चार बजे के बाद चालू हो सका। सुहानगर बिजलीघर की सप्लाई भी रात में बंद रही। पूरी रात यह फीडर बंद रहा। लोगों के इन्वर्टर भी बंद हो गए। देहात क्षेत्र में भी विद्युत सप्लाई बंद रही। जूनियर इंजीनियर रामनगर फीडर रंजीत कुमार ने बताया कि दो स्थानों पर इंसुलेटर खराब होने के कारण सप्लाई बंद रही है। बारिश जारी रहने के कारण इंसुलेटर समय से ठीक नहीं हो सका। इसके कारण तीन बिजलीघर 12 घंटे तक बंद रहे। सुबह सप्लाई सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन इलाकों में सुबह आठ बजे विद्युत सप्लाई सुचारु हो सकी। उन इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। कई मोहल्लों में टैंकरों से पानी की सप्लाई दी गई। कई मोहल्लों में टैंकर देर से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed