{"_id":"68013c2e4ca80ba64308bc3d","slug":"the-police-officer-brutally-beat-the-teenager-caught-on-charges-of-theft-with-a-belt-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-146648-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चोरी के आरोप में पकड़े किशोर को दरोगा ने बेल्ट से बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चोरी के आरोप में पकड़े किशोर को दरोगा ने बेल्ट से बेरहमी से पीटा
Thu, 17 Apr 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
दरोगा और भाकियू अराजनैतिक के लोगों के बीच होती नोकझोंक। संवाद
नारखी। थाना नारखी क्षेत्र में एक साउंड सिस्टम की दुकान में हुई चोरी के मामले में दरोगा ने तीन किशोरों को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया। इसके बाद थाने पर पूछताछ के दौरान बेल्टनुमा पट्टे से उनकी पिटाई की। जानकारी पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने हंगामा काटा। इसके बाद तीनों को छोड़ दिया गया। तब किशोरों ने दरोगा द्वारा पीटे जाने की बात कही है।
गांव गांगनी निवासी गुलशेर खान की साउंड सिस्टम की दुकान में कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। मामले में शिकायत के बाद पुलिस जांच करने में जुट गई। सीसीटीवी की मदद से कायथा चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने तीन किशोरों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। जानकारी मिलने पर भााकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। जब भाकियू पदाधिकारियों की मांग पर पुन: कैमरे की फुटेज चेक की गईं तो तीनों में से कोई भी किशोर उसमें नजर आया तो थाना प्रभारी ने तीनों को पिता और भाई के सुपुर्द कर दिया। तीनों ने बाहर आकर बताया कि दरोगा ने पूछताछ के दौरान बेल्टनुमा पट्टों से उनकी बेरहमी से पिटाई की। फिर हंगामा होने लगा। इसके बाद भाकियू अरानैतिक पदाधिकारियों ने सीओ टूंडला से मामले की शिकायत की है। सीओ टूंडला विनीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कुछ पता चल सकेगा।