फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The performance of students in the household goods

छात्राओं ने गृह उपयोगी वस्तुओं का किया प्रदर्शन

Sat, 23 Jan 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 23 Jan 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
The performance of students in the household goods
 बीडीएम म्यू. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या डा. नीता सक्सेना के निर्देशन में गृह विज्ञान विभाग द्वारा गृह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन गृह विज्ञान संस्थान खंदारी, आगरा की पूर्व डायरेक्टर डा. मंजू अरोड़ा एवं महाविद्यालय अध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने फीता  काटकर किया।
विज्ञापन


अतिथियों ने गणपति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने ‘बेटी बचाओ’ ‘स्वच्छता’ ‘पर्यावरण’ ‘जल संरक्षण’ ‘भोजन के पोषक तत्व’ आदि विषयों पर अपने विचार चार्ट और पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने हस्तनिर्मित ग्रीटिंग और वेस्ट मेटेरियल से बने सुंदर डस्टबिन, सज्जा के सामान, वॉल हैंगिग, पेपर किट, मैगजीन होल्डर निटिंग किट, पायदान, टेबिल लैंप आदि प्रदर्शित किए। बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं नें टाई एंड डाई विधि से तैयार परदे, मेजपोश, सिले वस्त्र प्रदर्शित किए। छात्राओं ने हाथ की कढ़ाई से सुंदर चादर सेट बनाए थे। वहीं मैटी वर्क, फेब्रिक, पेंटिंग आदि द्वारा बनाई सुंदर चादरें, शॉल, फ्रिज कवर, बेबी मैट्स आदि भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किये गये। इससे पूर्व गृह विज्ञान विभाग की प्रवक्ता नूतन रायजादा ने महाविद्यालय अध्यक्ष, प्राचार्या और मुख्य अतिथि को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डा. मंजू अरोड़ा ने प्रदर्शित सभी गृहोपयोगी वस्तुओं की सुंदरता की प्रशंसा की तथा विशेष तौर पर टाई एंड डाई विधि से निर्मित वस्त्रों में रंगों के संयोजन और कलात्मकता की तारीफ की। प्राचार्या डा. नीता सक्सेना ने गृह विज्ञान प्रवक्ता नूतन रायजादा द्वारा छात्राओं को भली प्रकार शिक्षित और निर्देशित करने की प्रशंसा की। लैब असिस्टेंट मंजू यादव को भी उनके सम्यक सहयोग के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी में डा. विनीता सक्सेना, डा. शैल वर्मा, डा. शशिप्रभा तोमर, डा. सीमा जैन, डा. सुकेश शर्मा, डा. अल्पना समेत कर्मचारी वर्ग उपस्थित था।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed