फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The pace of development will increase in panchayats, garbage will be collected from homes

Firozabad News: पंचायतों में विकास की बढ़ेगी रफ्तार, घरों से उठेगा कूड़ा

Mon, 23 Dec 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 23 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
The pace of development will increase in panchayats, garbage will be collected from homes
फिरोजाबाद। जिले की पंचायतों में विकास का पहिया तेज रफ्तार के साथ दौड़ेगा। ओडीएफ प्लस के तहत गांवों की साफ-सफाई के साथ घर-घर से कूड़ा उठान की शुरुआत की जाएगी। गांव की गलियों को बनाने के साथ पंचायतों में लाइब्रेरी की स्थापना कराई जाएगी। जिससे ग्रामीण युवाओं को पढ़ने की किताबें उपलब्ध हो सकें। गांवों में निकलने वाली प्लास्टिक का निस्तारण कर पंचायतों की आय बढ़ाने का काम किया जाएगा। जिले के गांव में रहने वाली ग्रामीण जनता के जीवन स्तर को सुधारने की कवायद स्वच्छ भारत मिशन (ओडीएफ प्लस) के तहत बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। इस स्कीम के तहत जिले की 276 पंचायतों की साफ सफाई के साथ घर-घर से ही कूड़े उठान का काम प्रारंभ कराया जाएगा। जिससे गांव भी साफ सुथरा दिखाई देने लगे। गांव में निकलने वाले प्लास्टिक वेस्ट को एकत्रित करने के लिए प्लास्टिक बैंक की स्थापना की जाएगी। गांव के तालाबों में शुद्ध पानी जाए, इसके लिए तालाबों के किनारे भी नालियां बनाई जाएंगी। बेहतर विकास कराने वाले प्रधानों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन



युवा प्रधान निहारिका, प्रदीप ने प्रदेश में दिलाई पहचान
सदर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बसई मोहम्मदपुर की युवा प्रधान निहारिका वर्मा ने ओडीएफ प्लस के साथ-साथ गोबर से खाद बनाकर ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने का प्रोजेक्ट तैयार करके अलग पहचान बनाई। उनकी पहल पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी आमंत्रित किया। अरांव ब्लाॅक की कंथरी ग्राम पंचायत के प्रधान प्रदीप कुमार ने गांव में नए प्रयोग करके गांव को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया है। प्रदीप ने ग्रामीण महिलाओं को समूहों का गठन करके उनको रोजगार दिलाने की पहल की। गांव के तालाब पर अवैध कब्जा हटवाने के साथ उसे साफ सुथरा कराया है।
विज्ञापन



प्राथमिक स्कूलों में बनी स्पेस लैब
ग्रामीण अंचल के स्कूली बच्चों को खगोलीय ज्ञान की जानकारी देने के लिए स्पेस लैब की स्थापना किए जाने का काम कराया गया है। शिकोहाबाद के फतेहपुर कर्खा के प्रधान राहुल पाठक ने इसमें काफी रुचि दिखाई। जिला मुख्यालय सीएमओ के कार्यालय के बाहर बने स्कूल में स्पेस लैब की स्थापना की गई है। डीपीआरओ के अनुसार स्पेस 55 बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



2024 में कराए गए प्रमुख विकास कार्य
-जिले में ओडीएफ प्लस गांव के कार्यों को दी गई गति।
-सात प्लास्टिक प्रबंधन केंद्रों की स्थापना की गई।
-98 लइब्रेरी की स्थापना की गई, बच्चों को मिलेगी सुविधा।
-5900 के करीब व्यक्तिगत शौचालयों का कराया गया निर्माण।
-जिले के ग्राम सचिवालय में 543 जनसेवा केंद्र किए गए शुरू।
-जिले की दस पंचायतों ने जैविक खाद बनाकर बढ़ाई आय।


बोले अफसर.....
-ग्राम पंचायतों के विकास को नए वित्तीय वर्ष में तेज रफ्तार दी जाएगी। हर गांव को ओडीएफ प्लस घोषित कराने के लिए शासन से आवंटित बजट को तेजी से खर्च कराया जाएगा। ग्रामीण अंचल में खेल मैदान, लाइब्रेरी की स्थापना का काम भी कराया जा रहा है। गांव काफी बेहतर होगा।
जगदीश राम गौतम, जिला पंचायतराज अधिकारी

-स्वच्छ भारत मिशन (ओडीएफ प्लस) के तहत ग्रामीण अंचल की सभी पंचायतों को नए वर्ष में साफ सुथरा बनाया जाएगा। गांव के वातावरण को सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम प्रधानों के साथ सचिवों का भी सहयोग लेंगे। घर-घर से कूड़ा उठान कराया जाएगा।

दिनेश कुमार यादव, जिला कोआर्डिनेटर एसबीएम

-जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का चयन करने के साथ ग्राम स्वराज के अंतर्गत जनसेवा केेंद्रों का संचालन होगा। ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने के साथ ही प्रदेश एवं केंद्र स्तर पर पुरस्कार दिलाने की पहल की जाएगी, जिससे गांव बेहतर हो सकें।
गौरव यादव, डीपीएम पंचायतीराज विभाग


ओडीएफ प्लस
काम हुआ-60 प्रतिशत
काम अवशेष-40 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed