फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The offerings in the works dedicated to the memory of freedom fighter

स्वतंत्रता सेनानी गया प्रसाद की स्मृति में कृतियों का लोकार्पण

Tue, 02 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The offerings in the works dedicated to the memory of freedom fighter
स्वतंत्रता सेनानी गया प्रसाद की स्मृति में कृतियों का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
साहित्यिक संस्था ‘मनीषा’ द्वारा स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रीय ढोल गायक गया प्रसाद शर्मा के स्मृति दिवस में अरोमा रेस्टोरेंट में गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें तीन पीढ़ियों की तीन कृतियों का लोकार्पण किया गया। साथ ही यश भारती सम्मान प्राप्त चक्रेश जैन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 कार्यक्रम का शुभारंभ पीडी जैन कॉलेज के संगीत प्रधानाध्यापक तेजवंत ने सरस्वती वंदना से किया। अध्यक्षता कर रहे विद्वान प्राचार्य नरेंद्र प्रकाश जैन, पूर्व कुलपति डा. जीके अग्रवाल, उप्र रत्न बालकृष्ण गुप्त, आरसी गुप्त, डा. मक्खन लाल पाराशर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण किया। स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र डा. केके भारद्वाज ने ढोल सुनवाया। रवि दत्त शर्मा ने संस्मरण सुनाए। डा. मक्खनलाल पाराशर की कृति ‘क्या होगा’ (गीत संग्रह) का डॉ. रामसनेही लाल शर्मा ‘यायावर’ की कुंडलियां संग्रह ‘संबंधों की नाव’ एवं डा. यायावर की पुत्री डा. सुमन शर्मा के शोध ग्रंथ और कुबेर नाथ राय के ललित निबंध, कृतियों का लोकार्पण किया गया। डा. अशोक तिवारी, हरि किशोर दीक्षित एवं डा एबी चौबे ने  अपना समीक्षात्मक वक्तव्य प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डा राम सनेही लाल शर्मा ‘यायावर’ ने और संचालन मनीषा संस्था के सचिव डा. सुंदरवीर सिंह ने किया। इस मौके पर डा. सुषमा सिंह, यशपाल यश, चंद्र प्रकाश ‘चंद्र’, कृष्ण कुमार ‘कनक’, उद्योगपति बालकृष्ण गुप्त, डा. राम सिंह शर्मा,  रमेश चंद्र शर्मा, डा. विमला जैन एडवोकेट,  राकेश मिश्रा, प्रकाश चंद्र चतुर्वेदी एडवोकेट,  डा. घनश्याम सिंह शर्मा, डा. उमाशंकर गुप्ता, डा. एसपी सिंह, डा. संदीप तिवारी, सीमा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed