फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The newly married woman's condition worsened after eating poison in suspicious condition, serious

Firozabad News: संदिग्ध अवस्था में विशाक्त खाने से नव विवाहिता की हालत बिगड़ी, गंभीर

Mon, 16 Jan 2023 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
The newly married woman's condition worsened after eating poison in suspicious condition, serious
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में नव विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में विषाक्त खाने से हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर ससुरालीजन विवाहिता को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मायका पक्ष ने ससुरालीजन पर विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने महिला को रेफर कराकर फिरोजाबाद भेज दिया।
विज्ञापन

मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के स्टेशन रोड का है। यहां निवासी एक नव विवाहिता मोहिनी शर्मा पत्नी सुनील कुमार ने सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। ससुरालीजन विवाहिता को लेकर सुभाष तिराहे के समीप एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर आए। जानकारी होने पर मायका पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। ससुरालीजन पर उन्होंने जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी की और महिला को गंभीर हालत में फिरोजाबाद रेफर करा दिया।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता आवास विकास कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 5 नवंबर 22 को सुनील के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि सोमवार को ससुरालीजनों ने उसे विषाक्त खिला दिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उनका आरोप है कि जब वह बेटी को देखने अस्पताल आए तो ससुरालीजनों ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed