फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The new vehicles of the Municipal Corporation should not be condoned in the rain

बारिश में कहीं कंडम न हो जाए नगर निगम के नए वाहन

Wed, 11 Aug 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
The new vehicles of the Municipal Corporation should not be condoned in the rain
रफ़रोजाबाद ! नगर निगम के जलकल विभाग में खड़े कूड़ा ले जाने वाले नए वाहन - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर से कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम द्वारा 58 वाहनों को खरीदा गया था। यह वाहन पिछले करीब दो माह से वाटरवर्क्स परिसर के अंदर खड़े है। इन पर धूल जम रही है तो बारिश के कारण इनके खराब होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम की करीब सात लाख की आबादी के बीच प्रतिदिन 283 मीट्रिक टन कूड़ा शहर की सड़कों पर पड़ता है। इसको चनौरा स्थित खत्ताघर पर वाहनों के माध्यम से भेजा जाता है। गली मोहल्लों से निकलने वाला कूड़ा शहर की सड़कों पर न आए और सीधे वाहनों से ही चनौरा स्थित खत्ताघर पहुंचे। इसके लिए नगर निगम द्वारा करीब दो माह पूर्व छोटे बड़े 58 वाहनों को खरीदा गया था। यह वाहन आज तक शहर की सड़कों पर नहीं दौड़ सके।
विज्ञापन

क्योंकि इन वाहनों के संचालन के लिए नगर निगम के पास चालकों का अभाव है। चालकों के अभाव में यह वाहन वाटरवर्क्स परिसर के अंदर खुले आसमान के नीचे खड़े हुए है। जिन पर धूल तो जम ही रही है साथ बारिश के पानी से इनके खराब होने का खतरा बना हुआ है लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अफसर इस ओर कोई ध्यान नहीं रहे जबकि वर्कशॉप का कार्य देख रहे महेश कुमार का कहना है कि जेम पोर्टल के माध्यम से ठेकेदार द्वारा चालकों की भर्ती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों का संचालन जल्द ही शुरू कराया जाएगा। हकीकत यह है कि जिन चालकों को रखा जाना है। उनका अभी तक नगर निगम परिवहन विभाग में टेस्ट तक नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed