{"_id":"6fd2cdb41fde068f228b387eae3c52da","slug":"the-new-plant-will-be-built-near-the-mansion-kakru-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककरऊ कोठी के पास बनेगा नया बिजलीघर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककरऊ कोठी के पास बनेगा नया बिजलीघर
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 16 Mar 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर रोड स्थित ककरऊ कोठी सहित आसपास के हजारों उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने को एसएन बिजली घर तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने को विद्युत विभाग द्वारा जल्द ककरऊ कोठी के निकट 33/11 केवी नए बिजली घर का निर्माण कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
नगर निगम सीमा में 13 ग्रामसभाएं शामिल होने के बाद शहर की जनसंख्या में भारी भरकम वृद्धि हुई है। इसके साथ नई आबादी का काफी क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। लाखों की आबादी बढ़ने के बाद भी शहर में मात्र नौ बिजलीघर ही संचालित हो रहे हैं, ऐसे स्थिति में उपभोक्ताओं को समस्या के निदान, बिल जमा करने को दूर-दराज तक दौड़ लगानी पड़ती है। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान, कामकाज का लोड करने के उद्देश्य से अब विद्युत विभाग द्वारा ककरऊ कोठी के निकट 33/11 केवी नया बिजलीघर बनाने को कवायद शुरू कर दी है। नए बिजलीघर निर्माण को जमीन के लिए नगर निगम को पत्र भेजकर प्रस्ताव मांगा गया है। नगरीय विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन केके वर्मा ने नगर निगम के उपायुक्त प्रमोद कुमार से मुलाकात कर बिजलीघर के भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में वार्ता की। उन्होंने कहा कि है कि बिजलीघर के लिए जल्द भूमि मिलने की उम्मीद है। नगर निगम द्वारा भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही बिजली घर का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
एसएन बिजलीघर का भी कम होगा लोड
ककरऊ कोठी के निकट नया बिजलीघर बनने से एसएन बिजलीघर का भी लोड काफी कम हो जाएगा। वर्तमान में एसएन बिजलीघर से काफी दूर-दूराज के क्षेत्र में आपूर्ति की जाती है। सर्दी व गर्मियों के मौसम में ओवरलोड व अक्सर ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण घंटों तक बिजली संकट बना रहता है।