फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The murder case of historysheeter fir against five

हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 05 Feb 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 05 Feb 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
The murder case of historysheeter fir against five
राशन डीलर के परिवारीजनों से रंगदारी व छेड़छाड़ को लेकर हुई हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में मृतक की मां ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 बताते चलें कि गुरुवार की दोपहर डेढ़ बजे करीब थाना क्षेत्र के गांव अनवारा निवासी राशन डीलर मुरारीलाल दिवाकर के घर गांव का ही हिस्ट्रीशीटर राकेश यादव अपने दो साथियों के साथ गया था। राशन डीलर के भाई राजकुमार उर्फ राजू ने मुरारीलाल के घर पर न होने और बाद में आने की बात कही थी। इसके बाद राकेश ने गालीगलौज कर महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर राजकुमार पर तमंचा तान दिया। बाद में राजकुमार और अन्य परिवारीजनों ने उसे दबोच लिया। राकेश जान बचाकर भाग तो पीछा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। राकेश की मां अजुद्दीदेवी ने राजकुमार उर्फ राजू दिवाकर, मुरारी दिवाकर, उसके पुत्र केशव दिवाकर, भमर सिंह उर्फ भम्मा निषाद व रंजीत के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कराया है। राजकुमार उर्फ राजू को पुलिस ने पूर्व में ही मौके से गिरफ्तार कर लिया था, वहीं अन्य की तलाश में पुलिस दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राकेश की मौत सिर में डंडा लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed