फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The mercury reached 46 degrees, the patients were burning in the heat

46 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी में तप रहे मरीज

Fri, 20 May 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
The mercury reached 46 degrees, the patients were burning in the heat
जिला अस्पताल के वार्ड नंबर 5 में बच्चे को गर्मी लगने के कारण हाथ का पंखा लिए बैठी महिला - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बढ़ती गर्मी से हर शख्स परेशान है। सुहागनगरी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी द्वितीय के एक वार्ड में कूलर ही नहीं है। वार्ड चार का एक कूलर खराब है। अन्य वार्डों में पानी के अभाव में कूलर गर्म हवा दे रहे हैं। बरामदे में जिन मरीजों का उपचार हो रहा है, वे भी गर्मी से परेशान दिखे।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो और तीन में महिला मरीजों को भर्ती किया जाता है। इसमें करीब 24-24 बेडहैं। दोनों ही वार्ड में एक-एक कूलर रखा हुआ था। मगर, पानी न भरने के कारण कूलर गर्म हवा दे रहे हैं। ऐसे में मरीजों ने तपती दोपहरी में कूलर को बंद कर रखा था। वार्ड नंबर चार में 30 मरीज भर्ती थे। इसमें दो कूलर मिले। एक खराब था, दूसरे की दूसरे स्टाफ की ओर थी। बरामदे में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान दिखे।
विज्ञापन

ड्रिप चढ़वा रहे मरीज गर्मी के कारण बैठे नजर आए। टीबी वार्ड के ऊपर इमरजेंसी द्वितीय के दो वार्ड हैं। इसमें एक में कूलर था। यह भी बिना पानी के चल रहा था तो मरीजों ने बंद कर दिया था। दूसरे वार्ड में कूलर ही नहीं था। सीएमएस डॉ. श्याममोहन गुप्ता का कहना है कि मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जो पंखे खराब थे, उनको ठीक करा दिया गया। जहां कूलर नहीं हैं, वहां हम इंतजाम कर रहे हैं। पानी भरवाने की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed